8th Pay Commission: ग्रेड-पे 1800 से 4800 तक की संभावित नई सैलरी?

नई दिल्ली। भारत में सरकारी कर्मचारियों के वेतन निर्धारण की प्रक्रिया समय-समय पर होने वाले वेतन आयोगों के माध्यम से होती है। अब जबकि 8वें वेतन आयोग की चर्चाएं तेज हो रही हैं, ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की उत्सुकता बढ़ना स्वाभाविक है। सबसे बड़ा सवाल यही है की आखिर कितनी बढ़ेगी सैलरी?

फिटमेंट फैक्टर: वेतन आयोग की 'धुरी'

किसी भी वेतन आयोग की मूल आत्मा उसका फिटमेंट फैक्टर होता है। यही वह गुणनांक है, जिससे पुराने बेसिक पे को गुणा कर नया बेसिक पे तय होता है। उदाहरण के लिए, 7वें वेतन आयोग में यह फैक्टर 2.57 था, जिसकी वजह से न्यूनतम बेसिक पे ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी।

अब जब 8वें वेतन आयोग की चर्चा हो रही है, तो अनुमान लगाया जा रहा है कि फिटमेंट फैक्टर 1.92 से लेकर 2.86 के बीच हो सकता है। हालाँकि, परंपरा और आर्थिक यथार्थ को देखते हुए 1.92 का फैक्टर सबसे संभावित माना जा रहा है।

वर्तमान पे लेवल्स और संभावित नई सैलरी

ग्रेड-पे के आधार पर 7वें वेतन आयोग में पे लेवल 1 से लेकर पे लेवल 8 तक के कर्मचारियों की जो बेसिक सैलरी है, उसे 8वें वेतन आयोग के संभावित फिटमेंट फैक्टर से गुणा करके अनुमानित नई सैलरी कुछ इस प्रकार हो सकती है:

Level 1: ₹18,000 → ₹34,560 (1.92 फैक्टर), ₹37,440 (2.08 फैक्टर), ₹51,480 (2.86 फैक्टर)

Level 2: ₹19,900 → ₹38,208 (1.92 फैक्टर), ₹41,392 (2.08 फैक्टर), ₹56,914 (2.86 फैक्टर)

Level 3: ₹21,700 → ₹41,664 (1.92 फैक्टर), ₹45,136 (2.08 फैक्टर), ₹62,062 (2.86 फैक्टर)

Level 4: ₹25,500 → ₹48,960 (1.92 फैक्टर), ₹53,040 (2.08 फैक्टर), ₹72,930 (2.86 फैक्टर)

Level 5: ₹29,200 → ₹56,064 (1.92 फैक्टर), ₹60,736 (2.08 फैक्टर), ₹83,512 (2.86 फैक्टर)

Level 6: ₹35,400 → ₹67,968 (1.92 फैक्टर), ₹73,632 (2.08 फैक्टर), ₹1,01,244 (2.86 फैक्टर)

Level 7: ₹44,900 → ₹86,208 (1.92 फैक्टर), ₹93,392 (2.08 फैक्टर), ₹1,28,414 (2.86 फैक्टर)

Level 8: ₹47,600 → ₹91,392 (1.92 फैक्टर), ₹99,008 (2.08 फैक्टर), ₹1,36,136 (2.86 फैक्टर)

0 comments:

Post a Comment