यूपी में युवाओं को बड़ी खुशखबरी, 96 पदों पर आई भर्ती!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DRRMLIMS), लखनऊ ने विभिन्न गैर-शैक्षणिक (Non-Teaching) पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 96 पदों को भरा जाएगा, जिसमें विभिन्न योग्यताओं वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

पदों की संख्या 96

आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (सरकारी नियमानुसार छूट लागू)

शैक्षणिक योग्यता: किसी भी विषय में स्नातक, B.Sc, डिप्लोमा, M.Com, M.Sc (प्रासंगिक क्षेत्रों में)

आवेदन की शुरुआत: 21 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025

पदों का विवरण

असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर - 03, जूनियर अकाउंट ऑफिसर - 05, स्टोरकीपर - 05, जूनियर इंजीनियर - 07, लाइब्रेरियन ग्रेड-2 - 02, रिसेप्शनिस्ट - 05, सैनिटरी इंस्पेक्टर - 05, स्टैटिस्टिकल असिस्टेंट - 01, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटिव असिस्टेंट - 26, स्टेनोग्राफर - 24, वर्कशॉप टेक्नीशियन – II - 13.

आवेदन शुल्क

सामान्य (Unreserved) / OBC / EWS के लिए आवेदन शुल्क ₹1180/-, जबकि SC / ST के लिए ₹708/-, दिव्यांग (PwD) के लिए मुक्त।

आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना होगा। आवेदन की प्रक्रिया DRRMLIMS की आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर 21 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है। अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 है, इसलिए समय रहते आवेदन करें।

0 comments:

Post a Comment