केंद्रीय कर्मचारियों की लगी लॉटरी! इस दिवाली मोटा बोनस

नई दिल्ली। दिवाली का त्योहार आने वाला है और इस खुशी के मौके पर केंद्र सरकार ने सरकारी कर्मचारियों के लिए दो बड़ी खुशखबरें दी हैं। इस बार न केवल बोनस में बढ़ोतरी हुई है, बल्कि महंगाई भत्ते (DA) में भी इजाफा कर दिया गया है, जिससे देशभर के केंद्रीय कर्मचारियों के चेहरे पर त्योहारों के मौसम में मुस्कान लौट आई है।

बोनस और DA में बढ़ोतरी

सरकार ने इस साल केंद्रीय कर्मचारियों को बोनस के साथ-साथ महंगाई भत्ते में भी 3% की वृद्धि की घोषणा की है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता 55% से बढ़कर अब 58% हो गया है। यह बढ़ोतरी 1 जुलाई 2025 से लागू होगी, जिसका फायदा अक्टूबर की सैलरी में मिलेगा। अक्टूबर की सैलरी में जुलाई, अगस्त और सितंबर का महंगाई भत्ते का एरियर भी शामिल होगा। मार्च में हुई 2% की वृद्धि के बाद, कुल मिलाकर कर्मचारियों को इस साल 5% का अतिरिक्त लाभ मिलेगा।

रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा

रेलवे कर्मचारियों के लिए इस दिवाली की खुशखबरी और भी खास है। केंद्र सरकार ने रेलवे के नॉन-गजेटेड कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस (PLB) की मंजूरी दी है। इस योजना से लगभग 11 लाख कर्मचारियों को लाभ मिलेगा, जिनमें लोको पायलट, स्टेशन मास्टर, गार्ड और ट्रैक मेंटेनर जैसे फ्रंटलाइन स्टाफ शामिल हैं। प्रत्येक कर्मचारी को इस बोनस के रूप में अधिकतम 17,951 रुपये तक की राशि मिलेगी। यह बोनस रेलवे की बेहतर कार्यकुशलता और लाभप्रदता का इनाम माना जा रहा है।

ग्रुप B और C कर्मचारियों को भी मिली राहत

रेलवे कर्मचारियों के अलावा केंद्र सरकार के ग्रुप C और नॉन-गजेटेड ग्रुप B कर्मचारियों को भी 30 दिनों के वेतन के बराबर बोनस मिलेगा। यह राशि अक्टूबर के वेतन के साथ कर्मचारियों के खातों में जमा कर दी जाएगी ताकि वे त्योहारी खर्चों में आसानी महसूस करें। सरकार का यह कदम कर्मचारियों के समर्पण की सराहना और आर्थिक मजबूती देने का प्रयास है।

दिवाली बोनस का सीधा फायदा कर्मचारियों को 

मान लीजिए किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18,000 रुपये है, तो महंगाई भत्ते में 3% की बढ़ोतरी से उसे हर महीने 540 रुपये का अतिरिक्त लाभ होगा। चूंकि यह बढ़ोतरी जुलाई से लागू हुई है, इसलिए अक्टूबर की सैलरी में 3 महीने का एरियर भी मिलेगा, जो 1,620 रुपये होता है। इस तरह अक्टूबर की सैलरी में कुल 2,160 रुपये का अतिरिक्त फायदा होगा, जो बोनस से अलग है। इस बोनस और DA की बढ़ोतरी ने इस दिवाली केंद्रीय कर्मचारियों की खुशियों को दोगुना कर दिया है।

0 comments:

Post a Comment