1. हृदय रोग
सुबह की सैर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है और कोलेस्ट्रॉल स्तर को संतुलित रखती है। इससे हृदय पर दबाव कम होता है और दिल की बीमारियों का ख़तरा घटता है।
2. डायबिटीज़
चलने से शरीर की इंसुलिन संवेदनशीलता बढ़ती है और ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है। यह टाइप 2 डायबिटीज़ से बचाव में अत्यंत सहायक है।
3. मोटापा
वजन घटाने के लिए सुबह की सैर एक प्रभावशाली उपाय है। यह कैलोरी बर्न करती है और मेटाबोलिज़्म को तेज़ करती है।
4. तनाव और डिप्रेशन
सुबह की ताज़ी हवा, हरियाली और सूरज की रोशनी मूड को बेहतर बनाती है। टहलने से एंडॉर्फ़िन जैसे 'फील गुड' हार्मोन रिलीज़ होते हैं, जो मानसिक तनाव कम करते हैं।
5. हाई ब्लड प्रेशर
दरअसल सुबह-सुबह रेगुलर मॉर्निंग वॉक से रक्त संचार बेहतर होता है और हाई बीपी की समस्या में सुधार देखा गया है।
6. जोड़ों का दर्द
हल्की सैर जोड़ों को सक्रिय रखती है और सूजन को कम करने में मदद करती है, जिससे गठिया जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।
7. नींद की समस्या
सुबह की सैर जैविक घड़ी (बायोलॉजिकल क्लॉक) को संतुलित करती है, जिससे रात को नींद अच्छी आती है। इससे हेल्थ अच्छी रहती हैं।

0 comments:
Post a Comment