आवेदन प्रक्रिया:
आवेदन 25 सितंबर 2025 से शुरू होकर 27 अक्टूबर 2025 तक UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित तिथि से पहले अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन कर दें।
आयु सीमा एवं पात्रता:
विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम योग्यता पोस्ट ग्रेजुएट, एम.एससी, डिप्लोमा, एम.ई/एम.टेक आदि निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन देखना आवश्यक है।
आवेदन शुल्क:
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी: ₹105 (₹80 शुल्क + ₹25 प्रोसेसिंग फीस), एससी/एसटी/पूर्व सैनिक: ₹65 (₹40 शुल्क + ₹25 प्रोसेसिंग फीस), दिव्यांग (PwD): ₹25 (केवल प्रोसेसिंग फीस), स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रित, महिलाएं और कुशल खिलाड़ी अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
चयन प्रक्रिया:
चयन हेतु लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार की व्यवस्था की गई है। अंतिम चयन के बाद उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन भी होगा।
महत्वपूर्ण तारीखें:
आवेदन समाप्ति: 27 अक्टूबर 2025
आधिकारिक वेबसाइट: uppsc.up.nic.in
.png)
0 comments:
Post a Comment