बिहार में नौकरियों की बहार, इंटर पास के लिए बड़ी खुशखबरी!

पटना। बिहार के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर सामने आया है। बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने डेंटल हाइजीनिस्ट के 702 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह भर्ती इंटरमीडिएट (12वीं) और संबंधित डिप्लोमा धारकों के लिए सुनहरा मौका है सरकारी नौकरी पाने का।

आपको बता दें की इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक अभ्यर्थी 10 नवंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसको लेकर निर्देश दिए गए हैं।

पद का विवरण:

पद नाम: डेंटल हाइजीनिस्ट

रिक्तियां: कुल 702 पद

वेतनमान: ग्रेड पे ₹2400 के साथ नियमानुसार वेतन

शैक्षणिक योग्यता: 12वीं (बायोलॉजी के साथ) + डेंटल हाइजीनिस्ट डिप्लोमा

आयु सीमा: न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष (आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट)

आवेदन की प्रक्रिया:

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे BTSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें और भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज़ जैसे शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, फोटो आदि तैयार रखें।

क्यों है यह मौका खास?

बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में लगातार नई नियुक्तियों की जा रही हैं। डेंटल हाइजीनिस्ट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती से न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि हजारों युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। विशेषकर इंटर पास छात्रों के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है, जो डिप्लोमा करने के बाद सरकारी सेवा में आने का सपना देख रहे थे।

आधिकारिक वेबसाइट: btsc.bihar.gov.in

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 10 नवंबर 2025

0 comments:

Post a Comment