पुरुष 'अखरोट' खाएं, बढ़ाएं पावर और स्टेमिना!

हेल्थ डेस्क। बदलती जीवनशैली और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच पुरुषों की सेहत पर असर पड़ना आम बात हो गई है। ऐसे में अगर आप बिना किसी दवा या सप्लीमेंट के अपनी ताकत और स्टेमिना बढ़ाना चाहते हैं, तो आपकी रसोई में रखा एक छोटा-सा मेवा आपके लिए बड़ा काम कर सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों और न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार, अखरोट को नियमित आहार में शामिल करने से पुरुषों की शारीरिक क्षमता, हार्मोन संतुलन और प्रजनन स्वास्थ्य में सुधार देखा गया है।

वैज्ञानिक क्या कहते हैं?

कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय द्वारा की गई एक स्टडी के अनुसार, जिन पुरुषों ने रोजाना लगभग 75 ग्राम अखरोट का सेवन किया, उनमें स्पर्म क्वालिटी, गतिशीलता और ऊर्जा के स्तर में सुधार पाया गया। इसके पीछे अखरोट में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड, जिंक, मैग्नीशियम, और एंटीऑक्सिडेंट्स का योगदान होता है, जो शरीर को अंदर से मज़बूत बनाते हैं।

कैसे बढ़ाता है पावर और स्टेमिना?

1 .टेस्टोस्टेरोन में मददगार: अखरोट में मौजूद जिंक पुरुष हार्मोन 'टेस्टोस्टेरोन' के निर्माण में सहायक होता है, जिससे ताकत और मांसपेशियों की क्षमता में इजाफा होता है।

2 .ब्लड सर्कुलेशन बेहतर: इसमें पाए जाने वाले हेल्दी फैट्स और एल–आर्जिनिन नामक अमीनो एसिड रक्त प्रवाह को बेहतर बनाते हैं, जिससे थकान कम होती है और स्टेमिना में वृद्धि होती है।

3 .ह्रदय को रखे स्वस्थ: एक मजबूत दिल बेहतर शारीरिक प्रदर्शन की कुंजी है। अखरोट दिल को स्वस्थ रखता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है।

4 .तनाव को करता है कम: अखरोट में मेलाटोनिन और सेरोटोनिन को संतुलित करने वाले तत्व होते हैं, जो मानसिक तनाव कम करते हैं, जिससे स्टैमिना और ऊर्जा बनी रहती है।

कितना और कैसे करें सेवन?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ रोजाना 4 से 6 अखरोट खाने की सलाह देते हैं। इन्हें सुबह खाली पेट भिगोकर खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। इसे आप स्मूदी, सलाद, या ड्राई फ्रूट मिक्स में भी शामिल कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment