कुल पद: 10
यह भर्ती पूर्णकालिक (Full-time) आधार पर की जा रही है। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति मध्य प्रदेश स्थित IIT इंदौर परिसर में की जाएगी।
पदों का विवरण एवं योग्यता:
Deputy Librarian, योग्यता पुस्तकालय विज्ञान/ सूचना विज्ञान में मास्टर डिग्री (55% अंकों के साथ), Deputy Registrar, योग्यता किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री (55% अंकों के साथ), Sports Officer, योग्यता स्नातक डिग्री के साथ फिजिकल एजुकेशन में मास्टर्स, Assistant Registrar, योग्यता मास्टर डिग्री (55% अंकों के साथ) एवं उत्कृष्ट शैक्षणिक पृष्ठभूमि, Junior Assistant, योग्यता स्नातक डिग्री के साथ कंप्यूटर संचालन का ज्ञान। Junior Lab Assistant, योग्यता, इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा एवं 2 वर्षों का प्रासंगिक अनुभव, कंप्यूटर एप्लिकेशन का ज्ञान (विशेष रूप से इलेक्ट्रिकल व मैकेनिकल इंजीनियरिंग/ BCA/ B.Sc. कंप्यूटर साइंस)
वेतनमान:
इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार ₹25,500/- से ₹2,11,500/- प्रतिमाह वेतन मिलेगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिश देखें।
चयन प्रक्रिया:
चयन कौशल परीक्षा, नौकरी उपयुक्तता परीक्षा, साक्षात्कार या व्यक्तित्व परीक्षण आदि के आधार पर किया जाएगा। संस्थान चयन प्रक्रिया में किसी भी परिवर्तन का अधिकार सुरक्षित रखता है। पूरी जानकारी नोटिश से प्राप्त करें।
आवेदन शुल्क:
SC/ST/PwD/महिला/Ex-Servicemen के लिए निःशुल्क, OBC-NCL/EWS के लिए ₹500/-, सामान्य वर्ग (UR) के लिए ₹1000/- निर्धारित किया गया हैं।
आवेदन प्रक्रिया:
इच्छुक अभ्यर्थी https://recruitments.iiti.ac.in/ लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2025 तक खुली रहेगी।

0 comments:
Post a Comment