आवेदन प्रक्रिया और महत्वपूर्ण तिथियां
MPESB भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अक्टूबर, 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवारों के पास आवेदन करने के लिए 12 नवंबर, 2025 तक का समय होगा। इसके बाद, 29 अक्टूबर से 17 नवंबर, 2025 तक आवेदनों में सुधार या संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर लें ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।
आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। उम्र संबंधित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा, इसलिए आवेदन से पहले उम्मीदवार अपनी उम्र की पुष्टि कर लें।
चयन प्रक्रिया
MPESB की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा पास करनी होगी। यह परीक्षा 13 दिसंबर, 2025 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक आयोजित होगी।
आवेदन शुल्क
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए सामान्य उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS), अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है।
आवेदन कैसे करें?
इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर उपलब्ध भर्ती विज्ञप्ति में सभी जरूरी निर्देश और दस्तावेजों की जानकारी विस्तार से दी गई है।

0 comments:
Post a Comment