PDIL भर्ती 2025: 87 पदों के लिए करें आवेदन

नई दिल्ली। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार अवसर आया है। प्रोजेक्ट्स एंड डेवलपमेंट इंडिया लिमिटेड (PDIL) ने वर्ष 2025 के लिए विभिन्न तकनीकी पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 87 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योग्य उम्मीदवार 20 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती का विवरण

कुल पदों की संख्या: 87

पदों के नाम: डिप्लोमा इंजीनियर, डिग्री इंजीनियर (B.Tech/B.E)

शैक्षणिक योग्यता

आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होना आवश्यक है: B.Sc., B.Tech/B.E., या डिप्लोमा इंजीनियरिंग संबंधित क्षेत्र में। प्रबंधन पदों के लिए MBA/PGDM डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। (सटीक विवरण के लिए उम्मीदवारों को PDIL की आधिकारिक अधिसूचना पढ़नी चाहिए।)

आयु सीमा 

इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। नियमानुसार आरक्षित वर्गों को आयु में छूट दी जाएगी।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह ₹23,940 से ₹59,700 तक का वेतन दिया जाएगा, जो पद और योग्यता के अनुसार निर्धारित होगा।

आवेदन शुल्क

सामान्य (GEN) / ओबीसी (OBC) के लिए ₹800, एससी (SC) / एसटी (ST) / ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए ₹400 निर्धारित किया गया हैब। भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही करना होगा। इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर https://pdilcareer.in/contract पर जाएं।  आवेदन फॉर्म को ध्यानपूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। शुल्क जमा करने के बाद आवेदन को सबमिट करें और उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण तिथियाँ 

आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवंबर 2025

0 comments:

Post a Comment