यूपी में "RO/ARO" मेंस के लिए आवेदन शुरू, 31 तक भरें फॉर्म

लखनऊ। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा-2023 के मेंस चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.inपर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2025 निर्धारित की गई है, जबकि भरे हुए आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ 7 नवंबर 2025 की शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय में जमा कराना होगा। यह कार्य या तो पंजीकृत डाक के माध्यम से किया जा सकता है या व्यक्तिगत रूप से आयोग कार्यालय पहुंचकर।

मेंस परीक्षा के लिए इतने अभ्यर्थी हुए चयनित:

आरओ/एआरओ-2023 भर्ती अभियान के तहत आयोग ने बताया कि इस परीक्षा के लिए कुल 10.76 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 4.55 लाख परीक्षार्थी 27 जुलाई 2025 को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके बाद 16 सितंबर को घोषित किए गए रिजल्ट में 7,509 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया।

समीक्षा अधिकारी (RO) के 338 पदों के लिए 6,093 उम्मीदवार सफल हुए हैं। जबकि सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) के 79 पदों के लिए 1,386 उम्मीदवार चयनित हुए हैं। ARO (सहायक समीक्षा अधिकारी) विशेष पद के 2 रिक्तियों के लिए 30 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।

महत्वपूर्ण निर्देश:

ऑनलाइन आवेदन के बाद शुल्क भुगतान अनिवार्य है। भुगतान के बाद ही फॉर्म डाउनलोड कर हार्डकॉपी के साथ भेजना होगा। अगर आवेदन में कोई त्रुटि है, तो अभ्यर्थी एक बार सुधार का अवसर पा सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद कोई आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवश्यक तिथियां:

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 31 अक्टूबर 2025

फॉर्म डाउनलोड व हार्डकॉपी जमा करने की अंतिम तिथि: 7 नवंबर 2025, शाम 5 बजे

आधिकारिक वेबसाइट लिंक: uppsc.up.nic.in

0 comments:

Post a Comment