UCO Bank में 532 पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक आवेदन

नई दिल्ली। अगर आप स्नातक (Graduate) हैं और बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए शानदार मौका है। यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO Bank) ने अप्रेंटिस के 532 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 से 30 अक्टूबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट uco.bank.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी एक नजर में:

संस्थान का नाम: यूनाइटेड कमर्शियल बैंक (UCO Bank)

पद का नाम: अप्रेंटिस

कुल पद: 532

वेतन: ₹15,000/- प्रति माह (स्थायी नहीं, ट्रेनिंग स्टाइपेंड के रूप में)

आवेदन प्रारंभ तिथि: 21 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 अक्टूबर 2025

पात्रता मापदंड:

उम्मीदवार को भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक डिग्री प्राप्त होनी चाहिए। आवेदक की आयु 20 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अनारक्षित (GEN), ओबीसी (OBC) और ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए आयु सीमा में कोई छूट नहीं होगी, जबकि एससी/एसटी और दिव्यांग (PwBD) उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

SC / ST के लिए कोई शुल्क नहीं, PwBD (दिव्यांग) के लिए ₹400/- + GST, GEN / OBC / EWS के लिए ₹800/- + GST, शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा।

कैसे करें आवेदन?

सबसे पहले uco.bank.in पर जाएं, होमपेज पर "Careers" या "Recruitment" सेक्शन पर क्लिक करें, "Apprenticeship Recruitment 2025" लिंक पर जाएं, रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करके आवेदन पत्र भरें, आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और शुल्क का भुगतान करें, फॉर्म को अंतिम बार जांचकर सबमिट करें, भविष्य के लिए आवेदन की एक प्रति प्रिंट कर लें। 

0 comments:

Post a Comment