किसानों के लिए फसल बीमा का लाभ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (खरीफ-2025) के तहत 2.51 लाख किसानों को 285 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि वितरित की। यह कदम खरीफ फसल में नुकसान उठाने वाले किसानों के लिए बड़ी राहत साबित होगा।
युवाओं के लिए रोजगार और प्रशिक्षण
युवाओं को रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने 45,000 होमगार्ड्स की भर्ती में 'आपदा मित्रों' को प्राथमिकता देने की घोषणा की। वर्तमान में आपदा मित्रों की सेवा स्वैच्छिक है, लेकिन होमगार्ड के रूप में शामिल होने पर उन्हें नियमित मानदेय दिया जाएगा। सीएम योगी ने बताया कि उत्तर प्रदेश अब फर्स्ट रिस्पॉन्डर तैयार करने की दिशा में अग्रसर है। स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय आपदा प्रबंधन इंटर्नशिप कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। अब तक 2,959 युवा पूरी तरह प्रशिक्षित होकर सेवा के लिए तैयार हैं।
प्रशिक्षित स्वयंसेवकों का नेटवर्क
उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अब तक 19,000 आपदा मित्रों को प्रशिक्षित किया है। इसके अलावा, एनसीसी, एनएसएस और स्काउट गाइड संगठनों के करीब 29,772 युवाओं को इस अभियान में शामिल किया गया है। इससे राज्य में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक मजबूत युवा नेटवर्क तैयार होगा।
सुरक्षा और सुविधाएं
युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने तीन साल के लिए 5 लाख रुपये का जीवन और चिकित्सा बीमा प्रदान किया है। इसके साथ ही प्रशिक्षित स्वयंसेवकों को 15 आइटम वाली इमरजेंसी रिस्पॉन्डर किट दी गई है, जिसमें लाइफ जैकेट, सर्च टॉर्च, सेफ्टी हेलमेट और फर्स्ट-एड बॉक्स शामिल हैं।

0 comments:
Post a Comment