बुध की वक्री चाल: इन 4 राशियों की बढ़ सकती हैं परेशानियां

राशिफल। 26 फरवरी 2026 से बुध ग्रह कुंभ राशि में वक्री गति शुरू करेंगे और यह अवस्था 21 मार्च 2026 तक जारी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में बुध को बुद्धि, विवेक, शिक्षा, व्यापार और संचार का ग्रह माना जाता है। जब बुध वक्री होता है, तो इसके प्रभाव से कुछ राशियों के जीवन में करियर, शिक्षा, स्वास्थ्य और वित्तीय मामलों में परेशानियां देखने को मिल सकती हैं।

1. कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध की वक्री गति करियर और पढ़ाई में उतार-चढ़ाव ला सकती है। कार्यस्थल पर गलतियों से बचने के लिए सतर्क रहना जरूरी है। विद्यार्थियों की एकाग्रता कम हो सकती है, इसलिए पढ़ाई में नियमितता बनाए रखें। स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें और कोई बड़ा फैसला लेने से पहले पूरी सोच-समझ लें।

2. कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के जीवन में बुध की वक्री अवस्था अचानक बदलाव और चुनौतियां ला सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अनचाही तबादले या कार्य में प्रतिकूल परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विदेश में पढ़ाई या नौकरी की योजना बना रहे लोग कुछ रुकावटों का सामना कर सकते हैं। इस समय धैर्य बनाए रखना और अपने काम पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा।

3. मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध वक्री द्वितीय भाव में होंगे, जिसका असर आपकी वाणी और संवाद पर पड़ेगा। कार्यस्थल पर बातचीत में सावधानी रखें क्योंकि गलत शब्दों या वाद-विवाद से समस्याएं बढ़ सकती हैं। शिक्षा और निवेश में सतर्क रहें। स्वास्थ्य के लिहाज से गले और कान से जुड़ी छोटी-मोटी परेशानियों की संभावना बनी रहेगी।

4. मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए बुध वक्री हानि भाव में होंगे। इस समय अविचारित निवेश और वाहन संचालन में विशेष सतर्कता बरतें। संतान की सेहत या प्रमोशन से जुड़े मामलों में असंतोष या चिंता हो सकती है। स्वास्थ्य और वित्तीय फैसलों में जल्दबाजी न करें।

0 comments:

Post a Comment