कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती
यह भर्ती सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) के पद के लिए निकाली गई है। चयनित उम्मीदवारों को दूरसंचार और वित्त से संबंधित विभागों में नियुक्त किया जाएगा।
कुल पद
इस भर्ती के माध्यम से 120 रिक्त पद भरे जाएंगे।
योग्यता
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई/बी.टेक (टेलीकॉम) की डिग्री होनी चाहिए। वहीं वित्त स्ट्रीम के लिए सीए या सीएमए की योग्यता अनिवार्य है।
आयु सीमा
उम्मीदवार की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वेतनमान
चयनित अभ्यर्थियों को आईडीए ई-3 वेतनमान के तहत 24,900 रुपये से 50,500 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य भत्ते भी कंपनी के नियमों के अनुसार मिलेंगे।
ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज और शैक्षणिक प्रमाण पत्र अपलोड करना जरूरी होगा।
आवेदन की तिथियां
आवेदन की अंतिम तिथि: 31 मार्च 2026

0 comments:
Post a Comment