12 जिलों में पहले चरण का काम
योजना के पहले चरण में 12 जिलों के लिए प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है। इनमें रोहतास, लखीसराय, बेगूसराय, सीतामढ़ी, पूर्वी चंपारण, वैशाली, कैमूर, नालंदा, जमुई, कटिहार, नवादा और मधेपुरा शामिल हैं। यहां चरणबद्ध तरीके से परीक्षा केंद्र तैयार किए जाएंगे।
प्रश्नपत्रों की सुरक्षा होगी मजबूत
नए केंद्रों के साथ स्ट्रॉन्ग रूम भी बनाए जाएंगे। इनमें प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं और परीक्षा से जुड़ी अन्य जरूरी सामग्री सुरक्षित रखी जा सकेगी। इससे परीक्षा शुरू होने से पहले प्रश्नपत्रों की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
छात्रों को मिल सकती है राहत
अधिकतर केंद्र मौजूदा स्कूल परिसरों में विकसित किए जाने की योजना है। आधुनिक सुविधाओं से लैस परीक्षा भवन तैयार होने से परीक्षा संचालन को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। सरकार का यह कदम पेपर लीक और कदाचार जैसी समस्याओं पर रोक लगाने के साथ परीक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
.png)
0 comments:
Post a Comment