बिहार सरकार का बड़ा फैसला, शिक्षकों के लिए 1 बड़ी खुशखबरी! दूर होगी परेशानी

पटना। बिहार के सरकारी शिक्षकों के लिए ट्रांसफर को लेकर बड़ी राहत की खबर है। शिक्षा विभाग ने तबादले की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए अलग-अलग चरणों के लिए समयसीमा तय कर दी है। पहले म्यूचुअल और सरप्लस शिक्षकों का ट्रांसफर पूरा किया जाएगा, इसके बाद शिक्षकों को अपनी पसंद के स्कूल के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

17 सितंबर से शुरू होगा ऐच्छिक ट्रांसफर

म्यूचुअल और सरप्लस शिक्षकों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 17 से 23 सितंबर तक ऐच्छिक ट्रांसफर के लिए आवेदन लिए जाएंगे। इस दौरान करीब 3 लाख शिक्षक अपनी पसंद के स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जिन शिक्षकों का पहले म्यूचुअल ट्रांसफर नहीं हो पाया है, उन्हें भी इस चरण में मौका मिलेगा।

विभाग की योजना है कि 31 अक्टूबर तक अंतिम ट्रांसफर सूची जारी कर दी जाए, ताकि छठ पूजा की छुट्टियों के बाद शिक्षक नई पोस्टिंग पर योगदान कर सकें।

ग्रामीण स्कूलों पर भी रहेगा फोकस

शिक्षकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए ट्रांसफर किया जाएगा, लेकिन विभाग ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की कमी नहीं होने देना चाहता। इसी वजह से म्यूचुअल और सरप्लस ट्रांसफर के बाद उपलब्ध रिक्त पदों का डाटा तय किया जाएगा और उसी आधार पर ऐच्छिक तबादले की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

दस्तावेजों की भी होगी जांच

ट्रांसफर के साथ शिक्षकों के शैक्षणिक, जाति, कैटेगरी और दिव्यांगता से जुड़े प्रमाणपत्रों का सत्यापन भी जारी रहेगा। किसी शिक्षक के दस्तावेज में गड़बड़ी मिलने पर ट्रांसफर को जांच पूरी होने तक रोका जा सकता है।

शिक्षक ट्रांसफर की प्रमुख तारीखें

10-14 सितंबर: म्यूचुअल ट्रांसफर

16 सितंबर: रिक्त पदों की जानकारी

17-23 सितंबर: ऐच्छिक ट्रांसफर के आवेदन

24 सितंबर-31 अक्टूबर: अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया

0 comments:

Post a Comment