केंद्र सरकार की नौकरी का मौका, 12वीं पास के लिए आई बड़ी खुशखबरी!

नई दिल्ली। केंद्र सरकार में नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्टाफ सेलेक्शन कमीशन (SSC) ने CHSL परीक्षा 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके जरिए केंद्र सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में LDC, JSA और DEO जैसे पदों पर भर्ती की जाएगी।

2,536 पदों पर होगी भर्ती

SSC CHSL 2026 के तहत करीब 2,536 पद भरे जाने हैं। इनमें लोअर डिविजन क्लर्क (LDC), जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट (JSA) और डेटा एंट्री ऑपरेटर (DEO) समेत अन्य पद शामिल हैं। नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न कार्यालयों और विभागों में होगी।

7 सितंबर से आवेदन शुरू

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 7 अक्टूबर 2026 रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा।

12वीं पास और 18 से 27 साल उम्र

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। आयु सीमा 18 से 27 वर्ष रखी गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिल सकती है।

कहां करें ऑनलाइन के द्वारा आवेदन?

योग्य उम्मीदवार SSC की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले नोटिफिकेशन में दिए गए पद, योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तों को ध्यान से जरूर पढ़ें।

0 comments:

Post a Comment