बिहार के किसानों की बल्ले-बल्ले! केंद्र सरकार की इस योजना से सीधा फायदा

पटना। बिहार के छोटे और सीमांत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना आर्थिक सुरक्षा का मजबूत सहारा बन रही है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि किसानों को सिर्फ खेती के दौरान मदद देना ही नहीं, बल्कि उनके बुढ़ापे को सुरक्षित करना भी सरकार की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना (PM-KMY) के तहत पात्र किसानों को वृद्धावस्था में आर्थिक सहायता का आधार मिलता है। मुख्यमंत्री के मुताबिक, देश में अब तक 24.96 लाख से ज्यादा किसान इस योजना से जुड़ चुके हैं। वहीं बिहार में 3.46 लाख से अधिक किसान इसका लाभ ले रहे हैं।

सरकार का कहना है कि योजना से किसानों को भविष्य को लेकर आर्थिक सुरक्षा का भरोसा मिल रहा है। इसका उद्देश्य किसानों को उम्र बढ़ने के बाद भी सम्मानजनक और आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद करना है। इसका लाभ लेने के लिए किसान आवेदन कर सकते हैं।

किसानों के भविष्य पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों की तरक्की का मतलब सिर्फ कृषि उत्पादन बढ़ाना नहीं है। उनके परिवार और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा भी उतनी ही जरूरी है। इसी सोच के तहत केंद्र और राज्य सरकार की किसान कल्याण योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है।

बिहार में लाखों किसानों का इस योजना से जुड़ना बताता है कि सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। सरकार को उम्मीद है कि किसान हित में चल रही ऐसी योजनाओं से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और किसानों का जीवन स्तर बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

0 comments:

Post a Comment