पेंशनर्स ने रखीं ये 5 बड़ी मांगें
1. OPS की बहाली: पेंशनर्स ने नई पेंशन व्यवस्था की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग की है।
2. पेंशन में बढ़ोतरी: बढ़ती महंगाई को देखते हुए बेसिक पेंशन और फैमिली पेंशन में पर्याप्त इजाफा करने की मांग उठाई गई है।
3. कम्यूटेशन रिकवरी में राहत: पेंशन कम्यूटेशन की रकम की वसूली की अवधि और प्रक्रिया में राहत देने की मांग की गई है।
4. MACP में सुधार की मांग: कर्मचारियों और पेंशनर्स ने MACP के तहत मिलने वाले वित्तीय एवं करियर लाभों में बदलाव की मांग रखी है।
5. बेहतर सुविधाएं की मांग: स्वास्थ्य सेवाओं, सामाजिक सुरक्षा, भत्तों और अन्य सुविधाओं को मजबूत करने की मांग भी आयोग के सामने रखी गई।
न्यूनतम वेतन पर भी मांग
इनके अलावा प्रतिनिधियों ने न्यूनतम वेतन ₹68,000 करने और वेतन संशोधन के लिए स्थायी व्यवस्था बनाने का सुझाव दिया। आयोग की अगली बैठकें चंडीगढ़ और बेंगलुरु में प्रस्तावित हैं। आयोग को अपनी सिफारिशें देने के लिए 18 महीने का समय मिला है।

0 comments:
Post a Comment