खुशखबरी से बदलेंगे दिन! यूपी में आई सीधी भर्ती, हर महीने ₹25000 सैलरी

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी के युवाओं के लिए नौकरी का शानदार मौका सामने आया है। 16 सितंबर 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें 10 से अधिक कंपनियां युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार नौकरी का अवसर देंगी।

10वीं से ग्रेजुएशन तक वालों को मौका

इस भर्ती मेले की खास बात यह है कि इसमें केवल ग्रेजुएट ही नहीं, बल्कि 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं। इसके अलावा ITI, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन करने वाले युवा भी अपनी योग्यता के मुताबिक अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

₹10 हजार से ₹25 हजार तक वेतन

मेले में चयनित उम्मीदवारों को पद और योग्यता के आधार पर 10,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह बिना किसी शुल्क के रोजगार पाने का अच्छा अवसर है।

फ्री में करना होगा रजिस्ट्रेशन

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को पहले रोजगार संगम पोर्टल या मोबाइल ऐप पर पंजीकरण करना होगा। पूरी चयन प्रक्रिया निःशुल्क रखी गई है। किसी भी जानकारी या सहायता के लिए 155330 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

स्थान: रॉयल प्रूडेंस डिग्री कॉलेज, लखीमपुर खीरी

तारीख: 16 सितंबर 2026

समय: सुबह 10 बजे से

0 comments:

Post a Comment