खुशखबरी से झूम उठेंगे युवा! यूपी में 10वीं पास से ग्रेजुएट्स तक के लिए सीधी भर्ती

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। 15 सितंबर 2026 को यहां मेगा रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस जॉब फेयर के जरिए अलग-अलग कंपनियों में 1,030 से ज्यादा पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

10वीं से ग्रेजुएशन तक मौका

इस रोजगार मेले में 10वीं, 12वीं पास के साथ आईटीआई, पॉलिटेक्निक, डिप्लोमा और ग्रेजुएशन कर चुके युवा भी हिस्सा ले सकते हैं। फ्रेशर्स के लिए भी मौका है, यानी नौकरी का पुराना अनुभव होना जरूरी नहीं बताया गया है। न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु पद के अनुसार 26 से 30 वर्ष तक हो सकती है।

इन पदों पर होगी भर्ती

मेले में प्रोडक्शन, ट्रेनी, मशीन ऑपरेटर, आईटीआई/डिप्लोमा और असिस्टेंट ऑपरेशन जैसे पदों पर अवसर मिलेंगे। अलग-अलग पदों के अनुसार वेतन करीब 15,000 से 20,500 रुपये प्रति माह तक बताया गया है।

रजिस्ट्रेशन और चयन पूरी तरह फ्री

इस रोजगार मेले की खास बात यह है कि उम्मीदवारों से रजिस्ट्रेशन या चयन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थियों को पहले रोजगार संगम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर निर्धारित तारीख पर जरूरी दस्तावेजों के साथ मेले में पहुंचना होगा।

यहां लगेगा रोजगार मेला

रोजगार मेला ईजी हरे रामा हरे कृष्णा प्राइवेट आईटीआई, दशरथपुर रोड, पट्टी, प्रतापगढ़ में आयोजित होगा। किसी तरह की जानकारी या रजिस्ट्रेशन संबंधी परेशानी होने पर उम्मीदवार हेल्पलाइन नंबर 155330 पर संपर्क कर सकते हैं।

0 comments:

Post a Comment