खुशखबरी का ट्रिपल धमाका! यूपी में 3 बड़ी भर्ती, युवाओं के लिए नौकरी का मौका

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक साथ तीन बड़ी भर्तियों का मौका आया है। अलग-अलग विभागों में हजारों पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इनमें पशुधन विभाग की वेटरिनरी फार्मासिस्ट भर्ती, असिस्टेंट प्रोफेसर और सीनियर इंस्ट्रक्टर के पद शामिल हैं।

1308 वेटरिनरी फार्मासिस्ट पद

UPSSSC ने पशुपालन विभाग में 1,308 वेटरिनरी फार्मासिस्ट पदों पर मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन मांगे हैं। इसमें वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने PET-2025 दिया है और वैध स्कोरकार्ड रखते हैं। आवेदन 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

1,936 असिस्टेंट प्रोफेसर पद

उत्तर प्रदेश में 1,936 असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भी भर्ती निकली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। योग्य उम्मीदवार संबंधित आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

132 सीनियर इंस्ट्रक्टर की भर्ती

इसके अलावा UPSSSC ने 132 सीनियर इंस्ट्रक्टर पदों के लिए भी नोटिफिकेशन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन 14 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं। यानी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक साथ तीन मौके हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को संबंधित भर्ती की योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें जरूर जांच लेनी चाहिए।

0 comments:

Post a Comment