इन 14 जिलों में बदले गए डीएम
नई सूची के अनुसार अनुनय झा को मुरादाबाद, राहुल पाण्डेय को हरदोई, एम. अरुन्मोली को एटा, संजय चौहान को कुशीनगर और महेंद्र सिंह तंवर को कानपुर नगर का डीएम बनाया गया है। वहीं अनुज मलिक को संतकबीरनगर, आलोक कुमार को पीलीभीत, ज्ञानेंद्र सिंह को बलिया और शशांक चौधरी को अमेठी की जिम्मेदारी मिली है। इसके अलावा दिव्यांशु पटेल को बागपत, प्रभास कुमार को महोबा, उमेश प्रताप सिंह को बिजनौर, सत्य प्रकाश पटेल को हाथरस और अशोक कुमार को हमीरपुर का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।
कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
तबादले के तहत कई IAS अधिकारियों को विकास प्राधिकरण, नगर निगम और विभिन्न विभागों में नई जिम्मेदारियां भी दी गई हैं। हिमांशु कौशिक को नगर आयुक्त मुरादाबाद बनाया गया है। विजय कुमार सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मिर्जापुर और संतोष बहादुर सिंह को मुख्य विकास अधिकारी मैनपुरी की जिम्मेदारी मिली है। विशाल कुमार को गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है। विजय कुमार को उपाध्यक्ष आगरा विकास प्राधिकरण के साथ संभागीय खाद्य नियंत्रक आगरा की जिम्मेदारी दी गई है।
कई जिलाधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी
जसजीत कौर को उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है, जबकि जितेंद्र प्रताप सिंह को उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद का निदेशक नियुक्त किया गया है। ग़ज़ल भारद्वाज को इन्वेस्ट यूपी में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी की जिम्मेदारी मिली है।
वहीं नेहा बंधु, अस्मिता लाल, अभिषेक गोयल, मंगला प्रसाद सिंह, निधि श्रीवास्तव, अरविंद सिंह और राजेंद्र पैसिया समेत कई अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है। राजेंद्र पैसिया को विशेष सचिव कारागार प्रशासन एवं सुधार बनाया गया है।

0 comments:
Post a Comment