केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, DA में होगी बंपर बढ़ोतरी!

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज है। जुलाई 2026 से लागू होने वाली अगली बढ़ोतरी में DA में 3 से 4 फीसदी तक इजाफे की संभावना जताई जा रही है। अगर बढ़ोतरी इसी दायरे में होती है, तो मौजूदा 60 फीसदी DA बढ़कर 63 या 64 फीसदी तक पहुंच सकता है।

अभी 60 फीसदी मिल रहा DA

केंद्र सरकार ने अप्रैल 2026 में DA में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की थी। इसके बाद महंगाई भत्ता 58 फीसदी से बढ़कर 60 फीसदी हो गया था। यह संशोधन 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना गया। अब अगली समीक्षा 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली बढ़ोतरी को लेकर है।

AICPI-IW के आंकड़ों से बढ़ी उम्मीद

DA में बदलाव के लिए AICPI-IW के आंकड़ों को आधार बनाया जाता है। जुलाई 2026 में जारी आंकड़े के मुताबिक सूचकांक 1.3 अंक बढ़कर 153.2 पर पहुंच गया। जून में यह 151.9 अंक था। हालांकि अंतिम DA बढ़ोतरी का आकलन केवल एक महीने के आंकड़े से नहीं होता। जुलाई 2025 से जून 2026 तक के 12 महीनों के AICPI-IW आंकड़ों के आधार पर कैलकुलेशन किया जाता है। इसी गणना के चलते DA में 3 से 4 फीसदी वृद्धि की संभावना बताई जा रही है।

49 लाख कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को लाभ

DA बढ़ने का सीधा असर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स पर पड़ेगा। करीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारी और लगभग 69 लाख पेंशनर्स इसके दायरे में आते हैं। इनमें रेलवे और रक्षा क्षेत्र से जुड़े कर्मचारी भी शामिल हैं। कर्मचारियों की सैलरी में वास्तविक बढ़ोतरी उनके बेसिक पे और पे मैट्रिक्स लेवल के आधार पर अलग-अलग होगी। फिलहाल 3 या 4 फीसदी बढ़ोतरी की संभावना है, जबकि अंतिम फैसला संबंधित सरकारी घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगा।

0 comments:

Post a Comment