3 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की FD होगी बल्क डिपॉजिट
नए नियम के तहत 3 करोड़ रुपये या इससे अधिक की फिक्स्ड डिपॉजिट को बल्क डिपॉजिट की श्रेणी में रखा जाएगा। अभी तक इसके लिए 2 करोड़ रुपये की सीमा लागू थी। इस बदलाव के बाद बैंकों को बड़ी जमा पर अपनी जरूरत और लिक्विडिटी व्यवस्था के अनुसार अलग-अलग ब्याज दर तय करने की सुविधा मिलेगी।
ब्याज दरों की जानकारी वेबसाइट पर करनी होगी अपडेट
नए नियमों में ब्याज दरों को लेकर भी पारदर्शिता पर जोर दिया गया है। बैंकों को प्रत्येक कार्यदिवस पर बल्क FD की लागू ब्याज दरें अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट करनी होंगी। यह जानकारी सुबह 10 बजे तक उपलब्ध कराने का प्रावधान है। इसके लिए 10 मिनट की अतिरिक्त समय-सीमा भी दी गई है, यानी अपडेट अधिकतम 10:10 बजे तक हो जाना चाहिए।
सभी शाखाओं में समान दर का प्रावधान
समान राशि और समान अवधि की FD के लिए एक ही तारीख पर जमा स्वीकार होने की स्थिति में बैंक की सभी शाखाओं में एक जैसी ब्याज दर लागू होगी। इससे अलग-अलग शाखाओं में अलग दर देने की गुंजाइश कम होगी और ग्राहकों के लिए दरों को समझना आसान होगा।
छोटे FD निवेशकों पर क्या असर?
जिन लोगों की FD 3 करोड़ रुपये से कम है, उन पर इस बदलाव का सीधा असर नहीं पड़ेगा। नए प्रावधान मुख्य रूप से बड़ी रकम जमा करने वाले संस्थागत और कॉरपोरेट निवेशकों से जुड़े हैं। वहीं, 1 अक्टूबर से पहले कराई गई FD अपनी तय शर्तों के अनुसार ही चलेगी और मैच्योरिटी तक उसके पुराने नियमों में बदलाव नहीं होगा। नए नियमों का मुख्य उद्देश्य बड़ी जमा राशि और ब्याज दरों को लेकर बैंकिंग व्यवस्था में अधिक पारदर्शिता और एकरूपता लाना है।

0 comments:
Post a Comment