खुशखबरी का नया ऐलान! यूपी में 7600 पदों पर भर्ती की तैयारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेश में 7,600 नए पदों पर भर्ती की तैयारी की जा रही है। यह भर्ती होमगार्ड संगठन से जुड़े अलग-अलग पदों के लिए होने की बात सामने आई है।

जानकारी के मुताबिक, होमगार्ड स्वयंसेवकों के 41,424 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन 7,600 पदों को भरने की दिशा में आगे की कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से इस संबंध में होमगार्ड संगठन को मंजूरी भी दी गई है।

किन पदों पर होगी भर्ती?

प्रस्तावित भर्ती में लिपिक संवर्ग, ब्लॉक ऑर्गनाइजर और प्लाटून कमांडर जैसे पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती होने से विभाग में कर्मचारियों और अधिकारियों की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है।

41,424 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों के कुल 1,18,348 स्वीकृत पद बताए गए हैं। इनमें से 69,324 पद भरे हुए हैं, जबकि 41,424 पदों को भरने की प्रक्रिया चल रही है। इन पदों के लिए फिलहाल 12 जिलों में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है।

आपको बता दें की उत्तर प्रदेश में होमगार्ड स्वयंसेवकों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव समेत कई महत्वपूर्ण आयोजनों और कानून-व्यवस्था से जुड़े कार्यों में लगाई जाती है। ऐसे में नई भर्तियों से विभाग की मानव संसाधन क्षमता बढ़ाने की तैयारी की जा रही है।

0 comments:

Post a Comment