खुशखबरी का डबल धमाल! यूपी में 2 बड़ी भर्ती, नोटिश हुआ जारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक साथ दो भर्ती के मौके सामने आए हैं। ग्रेटर नोएडा के GIMS और उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR) की ओर से अलग-अलग पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया गया है। दोनों भर्तियों में योग्यता और पद के अनुसार आवेदन प्रक्रिया अलग है।

GIMS में 65 पदों पर भर्ती

ग्रेटर नोएडा स्थित Government Institute of Medical Sciences (GIMS) ने 20 मेडिकल विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के 65 पद निकाले हैं। नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी।

इच्छुक उम्मीदवारों को संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट gims.ac.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। ऑनलाइन फॉर्म भरने के बाद उसका प्रिंटआउट जरूरी दस्तावेजों के साथ रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। पात्रता और विभागवार शर्तें भर्ती नोटिस में देखी जा सकती हैं।

UPCAR में 9 पदों का मौका

दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च (UPCAR) ने स्टेनोग्राफर, अकाउंट्स क्लर्क समेत विभिन्न पदों पर 9 रिक्तियां घोषित की हैं। इन पदों के लिए स्नातक, इंटरमीडिएट और बीकॉम जैसी शैक्षणिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

UPCAR भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक परिषद की वेबसाइट upcar.up.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म जमा कर सकते हैं।

आवेदन से पहले नोटिस जरूर पढ़ें

दोनों भर्तियों में पद, योग्यता, आयु सीमा और अन्य शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले संबंधित आधिकारिक भर्ती विज्ञापन को ध्यान से पढ़ना जरूरी है। गलत या अधूरी जानकारी के साथ जमा किया गया आवेदन निरस्त हो सकता है।

0 comments:

Post a Comment