12,405 सहायक शिक्षक पदों पर भर्ती
आयोग ने 12,405 प्राथमिक सहायक शिक्षक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। योग्य अभ्यर्थी 16 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है।
PGT के 2,607 पद भी शामिल
इसके अलावा UPESSC ने 2,607 प्रवक्ता (PGT) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन भी जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 18 सितंबर 2026 से शुरू हो गयी है। आवेदन करने की अंतिम तारीख 17 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।
दोनों भर्तियों को मिलाकर 15 हजार से ज्यादा पद
प्राथमिक सहायक शिक्षक के 12,405 पद और PGT के 2,607 पद को मिलाने पर कुल 15,012 पद होते हैं। इस तरह उत्तर प्रदेश में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक साथ बड़ी संख्या में सरकारी पदों पर आवेदन का अवसर सामने आया है।
आपको बता दें की इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को अपनी पात्रता के अनुसार संबंधित भर्ती के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख का ध्यान रखना भी जरूरी है, क्योंकि दोनों भर्तियों की आवेदन समयसीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।
.png)
0 comments:
Post a Comment