बड़ी खुशखबरी! यूपी में चपरासी, स्टोनों के पदों पर भर्ती, करें आवेदन

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए काम की खबर है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA), मैनपुरी ने वर्ष 2026 के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए पेशकार, स्टेनोग्राफर और चपरासी के कुल 3 पद भरे जाएंगे।

रिटायर्ड कर्मचारियों को मौका

इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें जिला न्यायालय या कलेक्ट्रेट से सेवानिवृत्त कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। यानी संबंधित विभाग से रिटायर हो चुके योग्य उम्मीदवारों के लिए दोबारा सेवा का अवसर उपलब्ध कराया गया है।

ऑफलाइन करना होगा आवेदन

DLSA मैनपुरी की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन नहीं है। इच्छुक उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में ऑफलाइन आवेदन जमा करना होगा। आवेदन करने से पहले पद के अनुसार पात्रता और जरूरी दस्तावेजों की जानकारी नोटिफिकेशन में जरूर देख लें।

22 सितंबर तक जमा करें फॉर्म

भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 22 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।

भर्ती की जरूरी जानकारी

विभाग: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मैनपुरी

पद: पेशकार, स्टेनोग्राफर और चपरासी

कुल पद: 3

आवेदन प्रक्रिया: ऑफलाइन

अंतिम तारीख: 22 सितंबर 2026

नौकरी का प्रकार: फुल टाइम

0 comments:

Post a Comment