छह हिस्सों में आगे बढ़ेगा काम
योजना के तहत डीडीयू से किऊल तक तीसरी और चौथी लाइन, जबकि किऊल से झाझा के बीच तीसरी लाइन तैयार की जाएगी। परियोजना को छह सेक्शन में बांटकर काम को आगे बढ़ाया जा रहा है। इनमें डीडीयू-दानापुर, दानापुर-फतुहा, फतुहा-बख्तियारपुर, बख्तियारपुर-पुनारख, पुनारख-किऊल और किऊल-झाझा रेलखंड शामिल हैं।
किऊल-झाझा में पुलों पर काम तेज
किऊल-झाझा सेक्शन में अतिरिक्त ट्रैक के लिए जरूरी बड़े रेल पुलों के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया अंतिम चरण में बताई गई है। साथ ही रेलवे फाटकों को हटाकर वहां आरओबी या एलएचएस बनाने के लिए तकनीकी सर्वे भी किया जा रहा है।
यात्रियों के साथ माल ढुलाई को भी फायदा
नई रेल लाइनें तैयार होने के बाद इस व्यस्त रूट पर ट्रेनों के संचालन की क्षमता बढ़ेगी। मालगाड़ियों और यात्री ट्रेनों के लिए अलग ट्रैक उपलब्ध होने से एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों के परिचालन में रुकावट कम हो सकती है। इससे बिहार के साथ उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच रेल कनेक्टिविटी और माल ढुलाई को भी गति मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment