7 अक्टूबर से थमेगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 5 और 6 अक्टूबर को लखनऊ समेत आसपास के क्षेत्रों के अलावा पूर्वी और पश्चिमी यूपी में हल्की वर्षा हो सकती है। इसके बाद 7 अक्टूबर से मौसम फिर साफ होने की संभावना है। 12 अक्टूबर तक प्रदेश में बारिश की कोई बड़ी संभावना नहीं जताई गई है।
तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं
बारिश के बाद भी तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अगले दिनों में दिन का तापमान करीब 29 से 30 डिग्री और रात का पारा 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। हालांकि कुछ इलाकों में दिन के समय हल्की गर्मी बनी रहेगी।
कई जिलों में गर्मी, रात में राहत
हालिया रिकॉर्ड के अनुसार आगरा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि झांसी में 35.4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं हरदोई में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग ने फिलहाल किसी गंभीर बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है।

0 comments:
Post a Comment