दिसंबर तक शुरू करने की तैयारी
करीमुद्दीनपुर क्षेत्र से शुरू होकर यह मार्ग भरौली होते हुए बक्सर में गंगा पुल के संपर्क पथ तक पहुंचेगा। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 617.89 करोड़ रुपये है। एनएचएआई की ओर से दिसंबर तक बक्सर स्पर को शुरू करने का प्रयास किया जा रहा है।
सफर में समय और दूरी होगी कम
स्पर के चालू होने के बाद बक्सर से आजमगढ़, अयोध्या, लखनऊ और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को पुराने मार्ग पर निर्भरता कम होगी। दावा है कि इससे करीब 15 किलोमीटर की दूरी और लगभग 45 मिनट का समय बच सकता है। मौजूदा रास्ते पर जाम की समस्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानी होती है।
गंगा पर नया पुल भी बन रहा
बक्सर में गंगा नदी पर यातायात दबाव कम करने के लिए करीब 3.2 किलोमीटर लंबा तीन लेन का नया पुल और एलिवेटेड एप्रोच भी बनाया जा रहा है। सितंबर 2025 में शुरू हुई इस परियोजना का करीब 30 फीसदी काम पूरा बताया गया है। इसे फरवरी 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य है।
पूरी योजना में 117.12 किलोमीटर मुख्य ग्रीनफील्ड मार्ग और 17.27 किलोमीटर बक्सर स्पर शामिल है। इसके तैयार होने से बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद है।

0 comments:
Post a Comment