खुशखबरी का नया ऐलान! यूपी में 8वीं, 12वीं, B.A वालों के लिए बंपर भर्ती

न्यूज डेस्क। उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। गोरखपुर के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए 132 पदों पर संविदा भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती में केवल महिला अभ्यर्थी आवेदन कर सकती हैं।

डाक से भेजना होगा आवेदन

योग्य उम्मीदवार निर्धारित आवेदन पत्र के साथ अपना फॉर्म रजिस्टर्ड पोस्ट या स्पीड पोस्ट के माध्यम से जमा कर सकती हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है। इसके बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

8वीं से ग्रेजुएशन तक को मौका

भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग रखी गई है। इनमें 8वीं, 12वीं पास के साथ B.A, B.Com और B.Ed जैसी योग्यता रखने वाली महिलाओं के लिए भी अवसर शामिल हैं। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले संबंधित पद की योग्यता और अन्य शर्तें नोटिफिकेशन में जरूर देखनी चाहिए।

कहां देखें पूरी जानकारी

इस भर्ती का नोटिफिकेशन जिला गोरखपुर की आधिकारिक वेबसाइट gorakhpur.nic.in पर उपलब्ध है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन भेजने से पहले पद, योग्यता, आयु सीमा और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी सभी शर्तों की जांच करना जरूरी है।

0 comments:

Post a Comment