25 से 28 सितंबर तक बारिश के आसार
मौसम विभाग के मुताबिक 25 से 28 सितंबर के बीच पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में बारिश हो सकती है। पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों में भी अच्छी बरसात के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार सामान्य से काफी अधिक रह सकती है और कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवाएं चलने की संभावना है।
36 जिलों में वज्रपात की चेतावनी
बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा भी बना रहेगा। करीब 36 जिलों में वज्रपात का पूर्वानुमान जताया गया है। बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, रायबरेली और अमेठी समेत आसपास के क्षेत्रों में तेज बारिश देखने को मिल सकती है।
तापमान में आएगी गिरावट
बारिश और बादलों के कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 29 सितंबर के बाद मौसम में सुधार के संकेत हैं, हालांकि कुछ इलाकों में रुक-रुककर बारिश का दौर अक्टूबर की शुरुआत तक जारी रह सकता है।

0 comments:
Post a Comment