शुरू हुए आवेदन
UIIC AO भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल पदों में 200 पद जनरलिस्ट और 25 पद हिंदी ऑफिसर के लिए निर्धारित हैं।
21 से 30 साल तक उम्र
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 30 जून 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पद के अनुसार निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अन्य पात्रता शर्तें पूरी करना जरूरी है।
देशभर में मिलेगी पोस्टिंग
चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति UIIC के देशभर में स्थित कार्यालयों में हो सकती है। भर्ती में पश्चिमी और दक्षिणी जोन के कार्यालयों में भी बड़ी संख्या में रिक्तियां शामिल हैं।
कहां करें आवेदन को पूरा?
योग्य उम्मीदवार UIIC की आधिकारिक वेबसाइट uiic.co.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने से पहले भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़कर पदवार योग्यता, चयन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की जानकारी जरूर जांच लें।

0 comments:
Post a Comment