केंद्रीय कर्मचारियों और सभी पेंशनर्स के लिए 1 बड़ी खुशखबरी

नई दिल्ली। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए सितंबर महीने का भुगतान इस बार तय समय से पहले मिलने जा रहा है। सरकार के निर्देश के मुताबिक 25 सितंबर 2026, शुक्रवार को ही सैलरी, वेतन और पेंशन जारी की जाएगी। आम तौर पर इसका भुगतान महीने के आखिरी कार्यदिवस के आसपास किया जाता है।

बैंक हड़ताल के चलते लिया फैसला

बताया गया है कि 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय बैंक हड़ताल के कारण बैंकिंग और भुगतान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। वहीं, 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण लगातार छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनर्स को भुगतान में परेशानी न हो, इसलिए सरकार ने पहले ही भुगतान करने का निर्देश दिया है।

अन्य भुगतान भी निपटाने के निर्देश

सरकार ने सितंबर की वित्तीय क्लोजिंग को ध्यान में रखते हुए संबंधित कार्यालयों, पे एंड अकाउंट्स ऑफिस और बैंकों को जरूरी वित्तीय लेनदेन समय से पूरा करने को कहा है। इससे भुगतान प्रक्रिया को सुचारु रखने में मदद मिलेगी।

अक्टूबर में हो सकता है एडजस्टमेंट

आपको बता दें की 25 सितंबर को किया जाने वाला भुगतान अग्रिम भुगतान माना जाएगा। महीने के अंत में अंतिम गणना के दौरान यदि किसी तरह का अंतर सामने आता है, तो उसका समायोजन अक्टूबर 2026 की सैलरी या पेंशन में किया जा सकता है।

0 comments:

Post a Comment