बड़ी खुशखबरी! बिहार में 8वीं से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका

न्यूज डेस्क। बिहार के समस्तीपुर जिले में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर आने वाला है। 30 सितंबर को होली मिशन हाई स्कूल परिसर में विशाल रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। जिला नियोजन कार्यालय और रोजगार कौशल विकास विभाग के सहयोग से होने वाले इस कैंप में 20 से अधिक कंपनियों के पहुंचने की संभावना है।

4 से 5 हजार युवाओं को रोजगार का लक्ष्य

आयोजकों ने इस रोजगार मेले के जरिए करीब 4,000 से 5,000 युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार अलग-अलग पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगी। स्थानीय स्तर पर नौकरी मिलने से युवाओं को दूसरे शहरों में जाने की जरूरत भी कम हो सकती है।

15 से 40 हजार तक हो सकती है सैलरी

अभ्यर्थियों की योग्यता और पद के आधार पर वेतन अलग-अलग रहेगा। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक चयनित युवाओं को करीब 15 हजार से 40 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलने की संभावना है। रोजगार मेले में सुरक्षा गार्ड समेत कई अन्य क्षेत्रों में भी अवसर मिल सकते हैं।

8वीं पास से ग्रेजुएट तक को मौका

इस रोजगार मेले में 8वीं, 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन समेत अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता वाले युवा हिस्सा ले सकते हैं। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष बताई गई है। अभ्यर्थियों को आधार कार्ड, बायोडाटा, एनसीएस रजिस्ट्रेशन, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, पहचान पत्र और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे।

0 comments:

Post a Comment