294 आयुष केंद्र और अस्पताल होंगे विकसित
राज्य में 294 आयुष आरोग्य मंदिर और आयुष अस्पतालों को विकसित करने की योजना पर काम चल रहा है। इसके साथ ही राजकीय आयुर्वेद कॉलेज, पटना में अस्पताल, अनुसंधान प्रयोगशाला, आधारभूत ढांचे और मरीजों के भर्ती इंतजाम को आधुनिक सुविधाओं के अनुरूप तैयार किया जाएगा।
मुफ्त दवाओं की भी तैयारी
आयुर्वेदिक दवाओं को आवश्यक दवाओं की सूची में शामिल करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। ऐसा होने पर चिकित्सकों द्वारा इन दवाओं की सलाह देने और मरीजों को इन्हें निशुल्क उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। मेडिकल कॉलेजों और जिला अस्पतालों में आयुर्वेद के लिए अलग व्यवस्था विकसित करने की भी योजना है।
डिजिटल रिकॉर्ड और AI पर जोर
सरकार चिकित्सा व्यवस्था में डिजिटल तकनीक के इस्तेमाल, मरीजों के इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड, शोध और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) के उपयोग को भी बढ़ावा देना चाहती है। अधिकारियों का कहना है कि आयुष चिकित्सा को आधुनिक स्वास्थ्य व्यवस्था से जोड़ने के लिए प्रमाण आधारित शोध पर विशेष ध्यान जरूरी है।
.png)
0 comments:
Post a Comment