HappyNews@ Media Team

This channel publishes all kinds of news related to the world.you will always be grateful if you always keep such a relationship with me.

HappyNews @ Science and Technology

Click here for every news from science and stay with HappyNews.

Happy News @ प्रेरक विचार

Click here for a relayed news with a motivational idea and stay with HappyNews.

HappyNews @ Politics

Click here for news related to politics and stay with HappyNews.

HappyNews @ Lifestyle and Relationship

Click here for the motive thought with image and stay with HappyNews.

पटना : बिहार में आंधी-पानी और ठनका गिरने के आसार

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक अगले 48 घंटे के अंदर बिहार के कई इलाकों में आंधी-पानी और ठनका गिरने के आसार नजर आ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मौसम विभाग के द्वारा अलर्ट जारी किया गया हैं। 

खबर के अनुसार अगले 48 घंटों में बिहार के कई इलाकों में प्री मानसून बारिश होने की संभावना है। राज्य के कई जिलों में आंधी आ सकती हैं और गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती हैं। वहीं कुछ स्थानों पर ठनका भी गिर सकता हैं। 

बता दें की मौसम विभाग ने लोगों से अपील की हैं की वो ख़राब मौसम के दौरान सावधान रहें तथा घर से बाहर निकलने से बचें। क्यों की पिछले कुछ दिनों में बिहार के कई जिलों में आंधी और ठनका के कारण लोगों को जान गवानी पड़ी हैं।

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बिहार में अभी प्री मानसून की बारिश हो रही हैं। लेकिन बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून समय से पहले दस्तक दे सकता है। हालांकि मौसम विभाग ने 12 जनवरी तक राज्य में मानसून प्रवेश करने की सम्भावना जताई हैं।

बिहारः भूमि सर्वे होते ही बदल जाएगा जमीन का नक्शा और खतियान

न्यूज डेस्क: बिहार में सरकारी आदेश के बाद जमीन सर्वे का काम किया जा रहा हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार के सभी 38 जिलों में जमीन सर्वे का काम शुरू कर दिया गया हैं। पहले चरण में ये काम 20 जिलों में हो रहा था। लेकिन दूसरे चरण में ये काम 18 जिलों के 100 अंचलों में शुरू किया गया हैं।

खबर के अनुसार नीतीश सरकार भूमि सर्वे के द्वारा राज्य में जमीन से संबंधित सभी प्रकार की समस्या को ख़त्म करना चाहती हैं। इस सर्वे के माध्यम से जमीन के विवाद को खत्म किया जा रहा हैं तथा जमीन का नया खतियान भी तैयार किया जा रहा हैं।

आपको बता दें की बिहार में आज भी जमीन का खतियान ऐसे व्यक्ति के नाम हैं जो जीवित नहीं हैं। इसके कारण से जमीन की खरीदी बिक्री में फर्जीवाड़ा होने का खतरा बना रहता हैं। लेकिन भूमि सर्वे के बाद यह समयसा खत्म हो जायेगा।

भूमि सर्वे के बाद होंगे ये बदलाव। 

जमीन का खतियान जीवित रैयत के नाम होगा। 

जमीन की खरीद बिक्री पर खतियान भी अपडेट होता रहेगा।

सर्वे के बाद जमीन का नया नक्शा भी तैयार किया जायेगा। 

जमीन की बिक्री के बाद जमीन का नक्शा भी बदलता रहेगा।

जमीन से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी डिजिटल की जाएगी।

IPL 2022 : जोस बटलर पर हुई पैसों की बारिश, बनाये 6 बड़े रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 के फाइनल में भले ही गुजरात टाइटंस ने जीत हासिल की हैं। लेकिन इस आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा जिस खिलाड़ी की चर्चा हो रही हैं। वो हैं राजस्थान के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर। उनपर इस आईपीएल में पैसों की खूब बारिश हुई हैं। 

खबर के अनुसार जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में छह नए रिकॉर्ड बनाये हैं और वो आईपीएल के एक सीजन में छह रिकॉर्ड बनने वाले पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं। इस रिकॉर्ड के लिए उन्हें आईपीएल की ओर से ढेर सारे पैसे मिले हैं। 

जोस बटलर पर हुई पैसों की बारिश, बनाये 6 बड़े रिकॉर्ड?

1 .आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने के लिए जोस बटलर को ऑरेंज कैप दिया गया हैं। इसके लिए इन्हे 10 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली हैं।

2 .इस सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के लिए जोस बटलर को 10 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली हैं।

3 .इस सीजन में सबसे ज्यादा चौके लगाने के लिए जोस बटलर को 10 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली हैं।

4 .जोस बटलर को पावर प्लेयर ऑफ द सीजन भी दिया गया हैं। इसके लिए 10 लाख रुपये और ट्रॉफी मिली हैं।

5 .जोस बटलर को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का ख़िताब मिला हैं। इसके लिए इन्हे 10 लाख रुपये और ट्रॉफी दी गई हैं।

6 .बता दें की जोस बटलर को मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन का ख़िताब भी मिला हैं। इसके लिए इन्हे 10 लाख रुपये और ट्रॉफी दी गई हैं।

UP : नमामि गंगे परियोजना में शामिल होंगी गोंडा की तीन नदियां

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के गोंडा से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नमामि गंगे परियोजना में गोंडा की तीन और नदियों को शामिल किया जायेगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया हैं। साथ ही साथ इस प्रस्ताव को सरकार के पास भेजा गया हैं। 

खबर के अनुसार सरयू, घाघरा व कुआंनो के बाद जिला प्रशासन ने जिले की टेढ़ी, मनवर व बिसुही नदी को नमामि गंगे परियोजना में शामिल करने के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। अगर इस प्रस्ताव की स्वीकृति मिलती हैं तो इन नदियों को भी नमामि गंगे परियोजना में शामिल किया जायेगा।

दरअसल गोंडा के इस तीन नदियों में जलकुंभी व सिल्ट काफी मात्रा में जमा होने के कारण पानी का प्रवाह कम हो गया है। जिसका सीधा असर खेती करने वाले किसानों पर होता हैं और इससे किसानों की फसल पानी नहीं मिलने से बर्बाद हो जाती हैं।

बता दें की नमामि गंगे परियोजना में शामिल होने से इन नदियों की सफाई कराई जाएगी। जिसके बाद नदियों में पानी का प्रवाह तेज हो जायेगा। इन नदियों को नमामि गंगे परियोजना में शामिल होने से कई गांवों के लोगों को सीधा फायदा होगा।

फर्रुखाबाद, मैनपुरी, अमेठी में निकली बंपर वैकेंसी, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद, मैनपुरी, बनारस, अमेठी में बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए कई संस्थानों ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। जो लोग यूपी के इन शहरों में नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और फिर अपनी योग्यता के अनुसार समय से पहले आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

1 .मिनिस्ट्री ऑफ डिफेन्स Rajput Regimental Centre Fatehgarh में भर्तियां।

 पद का नाम : क्लर्क, कुक, अन्य पद।

 योग्यता : 10वीं, 12वीं पास।

 पदों की संख्या : कुल 27 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : फर्रुखाबाद

 चयन प्रक्रिया : एग्जाम के माध्यम से।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 मई 2022 

2 .सैनिक स्कूल मैनपुरी में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : TGT, Band Master अन्य पद।

 योग्यता : 10वीं, स्नातक, बीएड।

 पदों की संख्या : 20 पद। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : मैनपुरी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि :03 जून 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.sainikschoolmainpuri.com

3 .सैनिक स्कूल अमेठी में निकली भर्तियां।

 पद का नाम :लैब असिस्टेंट, Band Master, टीचर, अन्य पद।

 योग्यता : 12वीं, स्नातक, बीएड, डिप्लोमा।

 पदों की संख्या : 4 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : अमेठी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 20 जून 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.sainikschoolamethi.com

ऐसे करें अप्लाई : फर्रुखाबाद, मैनपुरी, अमेठी में नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

UP: उत्तर प्रदेश के इस ज‍िले का बदलेगा नाम, तैयारी शुरू

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में एक और जिले का नाम बदलने की तैयारी चल रही हैं। इससे पहले योगी सरकार ने इलाहाबाद का नाम बदलकर प्रयागराज और फैजाबाद का नाम बदलकर अयोध्या रखा हैं। 

खबर के अनुसार सरकार अब बस्ती जिले का नाम बदलकर वशिष्ठनगर कर सकती हैं। इसके लिए जिला प्रशासन ने राजस्व परिषद को नाम बदलने का प्रस्ताव भेज दिया हैं। इस प्रस्ताव पर अगर स्वीकृति मिलती हैं तो बस्ती जिले का नाम बदल जायेगा।

बता दें की भगवान श्रीराम के कुल गुरू महर्षि वशिष्ठ के नाम से बस्ती का नाम बदलकर वशिष्ठनगर रखा जायेगा। नाम बदलने की प्रक्रिया में आने वाला खर्च अब सरकार नहीं बल्कि विभाग खुद वहन करेगी। इसको लेकर भी तैयारी कर ली गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती में खुले मेडिकल कालेज का नाम महर्षि वशिष्ठ के नाम पर करने की घोषणा की थी। इससे बस्ती जिले का नाम बदलने पर बल मिल गया हैं। ऐसा माना जा रहा हैं की सरकार जल्द ही इसकी स्वीकृति दे सकती हैं।

पटना : बिहार के 84 नगर निकायों में बनेगी मतदाता सूची

न्यूज डेस्क:  बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक नगर निगम के चुनाव से पहले राज्य के 84 नगर निकायों में मतदाता सूची बनाई जाएगी। इसको लेकर आयोग ने सभी जिलों के अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

बता दें की बिहार में फिलहाल 79 नगर निकायों में वार्ड गठन का काम किया जा रहा हैं। 30 मई तक यह काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नगर निकायों में मतदाता सूची बनाने का काम शुरू होगा। फिर इस मतदाता सूची का अंतिम प्रसारण किया जायेगा।

खबर के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव मुकेश सिन्हा ने इस संबंध में संबंधित जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। 2 जून से 11 जून तक प्रकाशित मतदाता सूची का वार्डवार विखंडीकरण किया जायेगा।

विधानसभा की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन पांच जनवरी 2022 को किया गया है। इसमें कई नामों को हटाया जायेगा और वहीं इसमें नए नामों को जोड़ा जायेगा। इसके बाद 25 जुलाई को मतदाता सूचि का अंतिम प्रसारण कर दिया जायेगा।

पटना, रांची और धनबाद में निकली बंपर वैकेंसी, ऐसे करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए पटना, रांची और धनबाद में कई पदों पर बंपर वैकेंसी निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। अगर आप पटना, रांची और धनबाद में नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करें।

1 .राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, पटना में भर्तियां। 

 पद का नाम : फैकल्टी

 योग्यता : पोस्टग्रेजुएट्स, पीएचडी।

 पदों की संख्या : कुल 85 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : पटना। 

 चयन प्रक्रिया : इंटरव्यू के द्वारा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जून 2022 

 आधिकारिक वेबसाइट पोर्टल : www.nitp.ac.in

2 .राजेंद्र इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, रांची में भर्तियां।

 पद का नाम : चौकीदार, लैब असिस्टेंट, चपरासी, आदि।

 योग्यता : 10वीं पास।

 पदों की संख्या : 230 पद।

 नौकरी करने का स्थान : रांची। 

 चयन प्रक्रिया : एग्जाम के द्वारा।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 19 जून 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.rimsranchi.org

3 .इंडियन स्कूल ऑफ़ माइंस धनबाद में भर्तियां।

 पद का नाम : कांसलर।

 योग्यता : एमएससी।

 पदों की संख्या : कुल 01 पद।

 नौकरी करने का स्थान : धनबाद।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जुलाई 2022 

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.ismdhanbad.ac.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप पटना, रांची और धनबाद में नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार आवेदन करें। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन के द्वारा होगी।

आज हैं शनि जयंती, इस काम करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव

धर्म डेस्क: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज यानि की 30 मई को शनि जयंती मनाया जायेगा। इस दिन भगवान शनि देव की पूजा आराधना की जाएगी। शनि जयंती पर इस बार सोमवती अमावस्या का शुभ संयोग बन रहा है। साथ ही साथ इस दिन सुकर्मा योग के अलावा सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है।

बता दें की आज शनि जयंती पर विधि विधान के साथ शनिदेव की पूजा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आएगी। साथ ही साथ इससे आपको मेहनत का फल प्राप्त होगा और भाग्य के द्वार भी खुल जाएंगे।

आज हैं शनि जयंती, इस काम करने से प्रसन्न होंगे शनिदेव

1 .आज पूजा के दौरान आप शनिदेव के 10 नाम कोणस्थ, पिंगल, बभ्रु, कृष्ण, रौद्रान्तक, यम, सौरि, शनैश्चर, मंद व पिप्पलाद का उच्चारण करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

2 .शमी वृक्ष की जड़ को विधि-विधान पूर्वक घर लेकर आयें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे और उनकी कृपा जीवन पर बनी रहेगी। 

3 .शनि जयंती पर आप शनि यंत्र की स्थापना व पूजन करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे। 

4 .शनि जयंती के दिन शनिदेव की जुड़ी चीजों जैसे तेल, लोहा आदि का दान करने से शनिदेव के प्रसन्न होते हैं। 

5 .इस दिन गरीबों को भोजन कराएं तथा उन्हें काली चीजें दान करें। इससे शनिदेव प्रसन्न होंगे।

लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ और कानपुर में घर खरीदना होगा आसान

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ और कानपुर में घर खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक सरकार शहरी क्षेत्र में लोगों को आवासीय मकान उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत छह महीने में 13976 मकान बनाएगी। इससे लोगों को घर खरीदना आसान हो जायेगा।

खबर के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निजी बिल्डरों, विकास प्राधिकरण व आवास विकास परिषद द्वारा छोटे मकान बनाकर शहरी क्षेत्र में लोगों को उपलब्ध कराया जायेगा। इसके लिए इन जिलों में जल्द से जल्द मकान बनाये जाएंगे।

बता दें की इस प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान आवंटन पात्रों को सीधे घर उपलब्ध कराया जायेगा। इन मकानों को 500 रुपये के स्टांप पर रजिस्ट्री के द्वारा आवंटियों को दी जाएगी। इसको लेकर सरकार ने दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, मेरठ और कानपुर विकास प्राधिकरण द्वारा सबसे अधिक मात्रा में मकान बनाये जाएंगे। राजधानी लखनऊ में इस योजना के तहत 2256 मकान बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

IPL 2022 : गुजरात टाइटंस ने जीता आईपीएल 2022 का फाइनल

खेल समाचार : आईपीएल क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को सात विकेट से हराते हुए आईपीएल 2022 के ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं और आईपीएल के डेब्यू में ही ट्रॉफी जीत ली हैं।

खबर के अनुसार राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर केवल 130 रन का स्कोर बनाया। जिसे गुजरात टाइटंस की टीम ने 11 गेंद शेष रहते तीन विकेट खोकर इसे हासिल कर लिया और मैच को आसानी से जीत लिया।

बता दें की इस जीत के हीरो रहें गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या। इन्होने इस मैच में गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट लिए, साथ ही साथ इन्होने 34 रन भी बनाये। वहीं गुजरात टाइटंस के ओपनर शुभमन गिल ने नाबाद 45 रन की पारी खेली और टीम को जीत दिलाई।

मिली जानकारी के अनुसार इस जीत के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पांडया आईपीएएल इतिहास के तीसरे ऐसे कप्तान बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब जीते हैं। इससे पहले शेन वार्न और रोहित शर्मा ऐसा कर चुके हैं।

IPL 2022 : पर्पल कैप पर चहल और ऑरेंज कैप पर बटलर का कब्जा

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का समापन हो गया हैं। गुजरात टाइटंस ने राजस्थान को सात विकेट से हराते हुए ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया हैं। वहीं पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल ने सफलता प्राप्त की हैं। जबकि ऑरेंज कैप पर बटलर का कब्जा बरकार रहा हैं।

खबर के अनुसार जोस बटलर ने आईपीएल 2022 में 863 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया हैं। इस आईपीएल में बटलर ने अपनी बल्लेबाजी से कई नए रिकॉर्ड बनाये हैं और आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं।

वहीं पर्पल कैप की रेस में युजवेंद्र चहल ने जीत हासिल की हैं। इन्होने आईपीएल 2022 में 68 ओवर गेंदबाजी की हैं और 27 सफलता प्राप्त की हैं। इस सीजन में युजवेंद्र चहल सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में पहले नंबर पर रहे हैं।

पर्पल कैप पर चहल और ऑरेंज कैप पर बटलर का कब्जा?

पर्पल कैप : युजवेंद्र चहल(राजस्थान), विकेट 27

ऑरेंज कैप : जोस बटलर(राजस्थान). रन 863 

पटना : बिहार के गांवों में दाह संस्कार के लिए बनेंगे मुक्तिधाम

न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बिहार सरकार गांवों में दाह-संस्कार के लिए मुक्तिधाम बनाएगी। इसको लेकर पंचायती राज विभाग ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बहुत जल्द गांवों में इसे बनाया जायेगा। 

बता दें की गांवों में लोग शवों को घुले आसमान में जलाते हैं। जिसके कारण पर्यावरण को काफी नुकसान होता हैं। साथ ही साथ लोगों को शव जलाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार हर पंचायत में मुक्तिधान बनाएगी। 

खबर के अनुसार 15वें वित्त आयोग द्वारा प्राप्त राशि से पंचायती राज विभाग विद्युत शवदाह गृह बनाएगी। गांवों में भी बड़े शहरों की तर्ज पर ही विद्युत शवदाह गृह बनाए जाएंगे। यहां बैठने की व्यवस्था के साथ बिजली की भी व्यवस्था उपलब्ध होगी। विद्युत शवदाह गृह में सब जलाने के लिए दो इलेक्ट्रिक लगाए जाएंगे।

मुक्तिधाम के चारों ओर चहारदीवारी, सोलर लाइट, एक टॉयलेट, एक हैंडपंप भी लगाया जाएगा। इसके लिए एक मुक्तिधाम पर 11 लाख 98 हजार रूपए खर्च होने का अनुमान है। बहुत जल्द राज्य के सभी पंचायतों में इसे बनाया जाएगा।

तुलसी के पास दीया जलाने के नियम, यहां जानिए

धर्म डेस्क: हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना जाता हैं। तुलसी के पौधे में देवी लक्ष्मी का निवास होता हैं। जिसके कारण जो भी व्यक्ति तुलसी के पास दिया जलाता हैं उनके जीवन पर माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं तथा जीवन में धन-दौलत की कमी नहीं होती हैं।

ज्योतिष के अनुसार अगर आप कुछ नियमों का पालन करते हुए तुलसी के पास दिया जलाते हैं तो इससे आपके घर में दरिद्रता नहीं आएगी। साथ ही साथ आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनेगी और जीवन पर माता की कृपा होगी। 

तुलसी के पास दीया जलाने के नियम, यहां जानिए

1 .अगर आप संध्या के समय तुलसी के पौधे के नीचे दीपक जलाते हैं तो आप ध्यान रखें कि दीपक के नीचे आसन रखकर अर्पण करें। 

2 .दीपक के नीचे चावलों का आसन बिछाने से आपके घर में कभी भी दरिद्रता का वास नहीं होगा और जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होगी। 

3 .अगर आप चावलों का आसन बनाकर उस पर दीपक जलाते हैं तो इससे आपके घर में लक्ष्मी का स्थिर तौर पर निवास होगा। 

4 .रविवार के दिन तुलसी पूजन नहीं किया जाता है। इसलिए आप इस दिन तुलसी के पौधे में ना तो जल चढ़ाएं, ना ही दीपक जलाएं और ना ही तुलसी के पत्तों को तोड़ें। 

सोते समय पैर की नस चढ़ने के हो सकते हैं 5 कारण, जानिए उपाय

हेल्थ डेस्क: आज के वर्तमान समय में बहुत से लोग ऐसे हैं जिन्हे सोते समय नस चढ़ने की समस्या होती हैं। डॉक्टरों की मानें तो यह समस्या इंसान के शरीर में कई कारणों से हो सकता हैं। जिसमे सबसे पहला कारण शरीर में विटामिन और मिनरल्स की कमी हैं। 

बता दें की जब किसी व्यक्ति को सोते समय नस चढ़ने की समस्या होती हैं तो उस दौरान उन्हें अधिक दर्द का सामना करना पड़ता हैं। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती हैं और उनके दिमाग में कई तरह की बाते जन्म लेने लगती हैं की उन्हें ये समस्या क्यों हो रही हैं। 

खबर के अनुसार शरीर में पानी की कमी, मैग्नीशियम और मिनरल्स की कमी, आयरन और कैल्सियम की कमी, अधिक थकान, तनाव, नींद की कमी, शराब का अधिक सेवन आदि कारणों की वजह से नस चढ़ने की समस्या हो सकती हैं।

ऐसे करें ठीक : अगर आपको नस चढ़ने की समस्या हैं तो शरीर में मिनरल्स और विटामिन की कमी को दूर करने के लिए आप दूध, केला, अनार, सेब, अंकुरित अनाज, अंडा, पालक, हरी सब्जी आदि का सेवन करें। साथ ही साथ आप प्रतिदिन सुबह के समय व्यायम करें।

बता दें की आमतौर पर चढ़ी हुई नस कुछ देर बाद उतर जाती हैं और दर्द भी ख़त्म हो जाता हैं। लेकिन अगर नस चढ़ने की समस्या लगातार और ज्यादा देर तक रहती हैं तो आप डॉक्टर की सलाह आवश्य लें। ताकि इस परेशानी से छुटकारा मिल सके।

IPL के फाइनल मैच में बने हैं पांच बड़े स्कोर, देखें रिकॉर्ड

न्यूज डेस्क: आज आईपीएल 2022 का फाइनल अहमदाबाद में खेला जाएगा। भारत समेत दुनियाभर के लोग आज के मैच का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की आईपीएल के फाइनल मुकाबले में अबतक बनने वाले सबसे बड़े स्कोर कौन से हैं।

IPL के फाइनल मैच में बने हैं पांच बड़े स्कोर, देखें रिकॉर्ड?

सनराइजर्स हैदराबाद: आईपीएल 2016 फाइनल में हैदराबाद ने आरसीबी के खिलाफ 20 ओवरों में 208/7 का स्कोर बनाया था. जिसके जवाब में आरसीबी की टीम ने 200/7 बनाई थी।

चेन्नई सुपर किंग्स : आईपीएल 2011 फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने बैंगलोर के 20 ओवरों में 205/5 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम 147/8 बनाई थी।

मुंबई इंडियंस : आईपीएल 2015 फाइनल में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 ओवरों में 202/5 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में चेन्नई की टीम 20 ओवरों में 161/8 का बनाई थी।

कोलकाता नाईट राइडर्स: आईपीएल 2014 के फाइनल में किंग्स इलेवन पंजाब पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 का स्कोर बनाया था। जिसके जवाब में केकेआर की टीम ने 19.3 ओवरों में 7 विकेट खोकर 200 रन बनाकर मैच जीत लिया था।

चेन्नई सुपर किंग्स : आईपीएल 2012 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 190 रन बनाये थे। जिसके जवाब में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम ने 19.4/5 ओवरों में 192 रन बनाये थें।

पटना : बिहार में पहली से 12वीं तक की किताबें डाउनलोड करे फ्री, जानिए

न्यूज डेस्क : बिहार में पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक राज्य सरकार ने स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये बिहार बोर्ड के अंर्तगत बिहार एजुकेशन प्रॉजेक्ट काउंसिल के माध्यम से स्कूली किताबों को डिजिटल कर दिया हैं। अब छात्र ऑनलाइन के माध्यम से फ्री में किताबें डाउनलोड कर सकते हैं। 

बता दें की पहली से 12वी तक की किताबों को वेबसाइट पोर्टल पर ऑनलाइन पीडीऍफ़ फ़ाइल में अपलोड कर दिया गया है। आप मोबाइल एप या फिर वेबसाइट दोनों माध्यम से किताबें डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कोई पैसा नहीं लिया जायेगा।

खबर के अनुसार क्लास एक से लेकर बारहवीं तक की सभी किताब को ऑनलाइन पीडीऍफ़ फ़ाइल में डाउनलोड करने के लिए आपको Bihar State Text Book Publishing Corporation Ltd के ऑफिसियल वेबसाइट और e-lots Android App पर विजिट करना होगा। 

मोबाइल एप से ऐसे करें डाउनलोड : आप प्लेस्टोर में जा कर e-lots Android App को डाउनलोड करें। फिर इसमें आप लॉगिन करके किताबें डाउनलोड करें। 

वेबसाइट से ऐसे करें डाउनलोड : आप वेबसाइट http://bepclots.bihar.gov.in/ पर जा कर पीडीएफ फाइल में किताबें डाउनलोड कर सकते हैं।

दिल्ली, मुंबई, जोधपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: दिल्ली, मुंबई, जोधपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर की भर्तियां निकली हैं। इसके लिए अलग-अलग संस्थानों ने अपने-अपने आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिश जारी किये हैं। जो लोग डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा करें।

1 .नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ ट्यूबरक्लोसिस एंड रेस्पिरेटरी दिससेस में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर, मेडिकल ऑफिसर।

 योग्यता : 12वीं, एमबीबीएस।

 पदों की संख्या : कुल 3 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 08 जून 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.lrsitbrd.nic.in

2 .टाटा मेमोरियल सेंटर में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर।

 योग्यता : 12वीं पास।

 पदों की संख्या : 4 पद।

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 02 जून 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.tmc.gov.in

3 .इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी जोधपुर में भर्तियां।

 पद का नाम : डाटा एंट्री ऑपरेटर।

 योग्यता : 12वीं पास।

 पदों की संख्या : कुल 02 पद।

 नौकरी करने का स्थान : जोधपुर।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 10 जून 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.iitj.ac.in

ऐसे करें अप्लाई: अगर आप दिल्ली, मुंबई, जोधपुर में डाटा एंट्री ऑपरेटर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

सरसों व रिफाइंड तेल में भारी गिरावट, जानें लखनऊ, मेरठ, आगरा का रेट?

न्यूज डेस्क: यूपी में रहने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक उत्तर प्रदेश में सरसों व रिफाइंड तेल में भारी गिरावट देखने को मिली हैं। सरसों और रिफाइंड तेल की कीमतों में दस रुपये लीटर से अधिक की कमी आई हैं।

खबर के अनुसार प्रदेश में आयात खत्म होते ही खाद्य तेलों में लगातार गिरावट दर्ज हो रही हैं। आने वाले दिनों में इसके दाम और भी कम होने की संभावना हैं। वहीं भारत के अलग-अलग राज्यों में इस साल सरसों की पैदावार पिछले साल के मुकाबले भी अच्छी हुई हैं।

बता दें की मलेशिया और इंडोनेशिया से सोयाबीन पर राहत मिलने से फारच्यून में बड़ी गिरावट आई है। जो रिफाइंड तेल बाजार में 180 रुपये लीटर था, वो अब बाजार में 165 से 170 रुपये लीटर हो गई हैं। वहीं सरसों का तेल फुटकर बाजार में 162 से 165 रुपये लीटर हो गया है। 

सरसों व रिफाइंड तेल में भारी गिरावट, जानें लखनऊ, मेरठ, आगरा का रेट?

लखनऊ में सरसों रेल की कीमत : 162 से 165 रुपये लीटर। 

लखनऊ में रिफाइंड तेल की कीमत : 165 से 170 रुपये लीटर।

मेरठ में सरसों तेल की कीमत : 162 से 166 रुपये लीटर। 

मेरठ में रिफाइंड तेल की कीमत :163 से 170 रुपये लीटर। 

आगरा में सरसों तेल की कीमत : 160 से 167 रुपये लीटर। 

आगरा में रिफाइंड तेल की कीमत : 165 से 173 रुपये लीटर। 

IPL 2022 : फाइनल देखने जाएंगे पीएम मोदी और अमित शाह

न्यूज डेस्क: गुजरात के अहमदाबाद से एक बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल का फाइनल खेला जाएगा। इस फाइनल को देखने के लिए नरेंद्र मोदी और अमित शाह जा सकते हैं। 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी अभी गुजरात दौरे पर हैं। ऐसे में माना जा रहा हैं की वो आईपीएल का फाइनल देखने जा सकते हैं, साथ ही साथ अमित शाह भी उपस्थित हो सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

बता दें की आज के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए सैकड़ों ऐसे मेहमान होंगे, जो खेल जगत, राजनीति और बॉलीवुड इंडस्ट्री समेत उद्योग घरानों से जुड़े हैं। साथ ही साथ स्टेडियम में करीब एक लाख दर्शक लाइव मैच को देखेंगे।

अगर पीएम मोदी फाइनल देखने के लिए स्टेडियम पहुंचते हैं तो फिर वहां 6 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। हालांकि पहले से ही राज्य रिजर्व पुलिस (एसआरपी), रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) और अन्य एजेंसियों यहां तैनात हैं।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी सरकार ने उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया हैं। इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दिया गया हैं। 

खबर के अनुसार योगी सरकार ने एकबार फिर से छह जिले के एसपी का तबादला किया हैं। वहीं कई जिलों में नए आईपीएस अफसरों की तैनाती की गई हैं। इसको लेकर यूपी सरकार के द्वारा दिशा निर्देश जारी कर दिया गया हैं। बुलंदशहर, रायबरेली, अंबेडकरनगर, देवरिया, हमीरपुर और मैनपुरी में नए एसपी तैनात किये गए हैं।

उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला?

अनिल कुमार सिंह डीआईजी पीएसी बने हैं।

आलोक प्रियदर्शी रायबरेली के एसपी बनाए गए हैं। 

शिवम पटेल को हमीरपुर के एसपी बनाये गए हैं। 

संकल्प शर्मा को देवरिया का एसपी बनाया गया हैं। 

कमलेश दीक्षित पुलिस अधीक्षक मैनपुरी बनाए गए हैं।

श्लोक कुमार को बुलंदशहर का एसपी बनाया गया हैं। 

अजीत कुमार सिन्हा अंबेडकर नगर के एसपी बनाए गए हैं। 

संतोष कुमार सिंह को अप्पर पुलिस आयुक्त वाराणसी बनाया गया हैं। 

अशोक कुमार राय पुलिस अधीक्षक संबद्ध मुख्यालय पुलिस महानिदेशक लखनऊ बनाये गए हैं। 

तेज स्वरूप सिंह एसपी कानपुर आउटर और श्रीपति मिश्रा पुलिस उप महानिरीक्षक पीएसी बनाया गया हैं।

IPL 2022 : एक विकेट लेकर पर्पल कैप जीत सकते हैं युजवेंद्र चहल

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का फाइनल आज गुजरात और राजस्थान के बीच खेला जाएगा। इस मैच में अगर युजवेंद्र चहल एक विकेट लेते हैं तो वो पर्पल कैप जीत सकते हैं और आईपीएल 2022 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन सकते हैं। 

बता दें की युजवेंद्र चहल को आईपीएल 2022 में अबतक कुल 26 विकेट मिले हैं। वहीं वानिंदु हसरंगा को भी अबतक 26 विकेट मिले हैं। हालांकि वानिंदु हसरंगा की औसत चहल से अच्छा हैं। इसलिए अभी पर्पल कैप युजवेंद्र चहल के पास हैं।

खबर के अनुसार आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को पर्पल कैप दिया जाता हैं। इतना ही नहीं पर्पल कैप विजेता को पर्पल कैप के अलावे 15 लाख रुपये भी दिए जाते हैं। आज युजवेंद्र चहल के पास इसे जितने का मौका होगा। वहीं चहल को अगर आज एक भी विकेट नहीं मिलता हैं तो उन्हें पर्पल कैप नहीं मिलेगा।

एक विकेट लेकर पर्पल कैप जीत सकते हैं युजवेंद्र चहल?

Wanindu Hasaranga(Royal Challengers Bangalore) : 26 विकेट।

Yuzvendra Chahal(Rajasthan Royals) : 26 विकेट।

Kagiso Rabada(Punjab Kings) : 23 विकेट।

Umran Malik(Sunrisers Hyderabad) : कुल 22 विकेट।

Kuldeep Yadav(Delhi Capitals) : 21 विकेट।

कोलकाता में 10वीं पास के लिए सरकारी भर्तियां, नोटिश जारी

न्यूज डेस्क : कोलकाता में 10वीं पास के लिए सरकारी भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां HQ Eastern Command (Signals)के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए 28 मई के रोजगार समाचार में नोटिश जारी किया गया हैं। जो लोग यहां नौकरी करना चाहते हैं वो प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

पदों का विवरण : HQ Eastern Command (Signals) ने Civilian Switch Board Operator (CSBO) के 16 पदों पर भर्ती को लेकर आवेदन मांगे हैं। 

योग्यता : इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए। 

आयु सीमा : इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 25 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

चयन प्रक्रिया :  HQ Eastern Command (Signals) के पदों पर उम्मीदवारों का चयन एग्जाम में प्रदर्शन के अनुसार होगा।

आवेदन प्रक्रिया : इच्छुक और योग्य उम्मीदवार प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और फिर आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि : 28 जून 2022 

नौकरी करने का स्थान : कोलकाता।

बिहार में 351 स्कूलों के हेडमास्टरों का वेतन बंद, जानें कारण

न्यूज डेस्क: बिहार के मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक प्रबंध समिति का गठन नहीं करने पर डीईओ ने मुजफ्फरपुर जिले के 351 स्कूल के हेडमास्टरों का वेतन बंद कर दिया है। जिससे जिले में हड़कंप मच गया हैं।

खबर के अनुसार विभाग ने सभी स्कूलों के हेडमास्टरों को प्रबंध समिति का गठन करने के निर्देश दिए थें। बार-बार आदेश के बाद भी प्रबंध समिति का गठन नहीं किया गया। जिसके बाद हाईस्कूल, प्लस 2 स्कूल, अपग्रेड हाईस्कूल के हेडमास्टरों पर ये कारवाई की गई हैं। 

आपको बता दें की जिले में 361 स्कूलों में प्रबंध समिति का गठन करना है। लेकिन अभी तक सिर्फ 10 स्कूल ने ही विभाग को रिपोर्ट दी है। अब विभाग ने एक्शन लेते हुए 351 स्कूल के हेडमास्टरों का वेतन बंद करने का आदेश जारी किया हैं। 

प्रबंध समिति के गठन के लिए विभाग ने जुलाई 2021 से लेकर अब दर्जनों बार आदेश निकाले हैं। लेकिन स्कूल के हेडमास्टरों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा हैं। प्रबंध समिति का गठन नहीं होने के कारण स्कूलों का विकास का काम भी रुका हुआ है। इसी को देखते हुए अब हेडमास्टरों पर एक्शन लिया गया हैं।

IPL 2022 : आईपीएल विजेता, पर्पल और ऑरेंज कैप को कितना मिलेगा पैसा

न्यूज डेस्क: आईपीएल 2022 का आज अंतिम मैच खेला जायेगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और राजस्थान के बीच फाइनल मुकाबला होगा। इसमें विजेता के साथ साथ रनर अप को भी पैसे दिए जाएंगे। आज इसी विषय में जानने की कोशिश करेंगे की आईपीएल विजेता, पर्पल और ऑरेंज कैप आदि जितने वालों को कितना पैसा मिलेगा। 

आईपीएल विजेता, पर्पल और ऑरेंज कैप को कितना मिलेगा पैसा?

आईपीएल के विजेता टीम को :  20 करोड़ रुपये। 

आईपीएल के रनर अप टीम को : 13 करोड़ रुपये।

ऑरेंज कैप विजेता को : 15 लाख रुपये।

पर्पल कैप विजेता को : 15 लाख रुपये।

इमर्जिंग प्लेयर के लिए : 20 लाख रुपये : 

पॉवर प्लेयर के लिए :  12 लाख रुपये : 

सुपर स्ट्राइकर के लिए : 15 लाख रुपये।

फाइनल में मैन ऑफ द मैच के लिए : 5 लाख रुपये।

परफेक्ट कैच ऑफ द सीजन के लिए :  12 लाख रुपये।

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर ऑफ द सीजन के लिए : 12 लाख रुपये।

नोट : आईपीएल 2022 में इस बार तीसरे स्थान की टीम को 7 करोड़ व चौथे स्थान की टीम को 6.5 करोड़ रुपए मिल सकते हैं।

दिल्ली, मुंबई और वाराणसी में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां, करें अप्लाई

न्यूज डेस्क: ड्राइवर बनने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली, मुंबई और वाराणसी में ड्राइवर के पदों पर भर्तियां निकली हैं। ये भर्तियां अलग-अलग संस्थानों के द्वारा निकाली गई हैं। इसके लिए नोटिश भी जारी किया गया हैं। अगर आप ड्राइवर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप प्रकाशित नोटिफिकेशन को पढ़ें और फटाफट आवेदन करें। 

1 .ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी में भर्तियां।

 पद का नाम : स्टाफ कार ड्राइवर, डिस्पैच राइडर, अन्य पद।

 योग्यता : पदों के अनुसार।

 पदों की संख्या : 130 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : नई दिल्ली।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 12 जुलाई 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.bcasindia.nic.in

2 .भारतीय डाक विभाग में भर्तियां।

 पद का नाम : स्टाफ कार ड्राइवर

 योग्यता : 10वीं पास।

 पदों की संख्या : 17 पद। 

 नौकरी करने का स्थान : मुंबई।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 30 जून 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.indiapost.gov.in

3 .टाटा मेमोरियल सेंटर में निकली भर्तियां।

 पद का नाम : ड्राइवर।

 योग्यता : 10वीं पास।

 चयन प्रक्रिया : मेरिट के द्वारा। 

 नौकरी करने का स्थान : वाराणसी।

 आवेदन करने की अंतिम तिथि : 13 जून 2022

 आवेदन के लिए वेबसाइट लिंक : www.tmc.gov.in

ऐसे करें अप्लाई : अगर आप  दिल्ली, मुंबई और वाराणसी में ड्राइवर की नौकरी करना चाहते हैं तो आप इन संस्थानों के आधिकारिक वेबसाइट पर जा कर प्रकाशित नोटिफिकेशन को अच्छी तरह से पढ़ें और आवेदन की प्रक्रिय को पूरा करें।

यूपी में सरिया के बाद सीमेंट की कीमताें में भारी गिरावट, जानें रेट

न्यूज डेस्क: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अच्छी खबर आ रही हैं। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक यूपी में सरिया के बाद सीमेंट की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली हैं। इससे घर-मकान बनाने वाले लोगों को काफी फायदा होगा।

खबर के अनुसार डीजल की कीमतों में कमी और कोयला पर केंद्र सरकार द्वारा लिए गए फैसले के बाद सरिया के लोकल ब्रांड अब 70,000 हजार रुपये से नीचे आ गए हैं। वहीं बड़े ब्रांड की कीमतों में भी एक हजार रुपये टन की और कमी आई है।

वहीं सीमेंट की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली हैं। इतना ही नहीं डीजल की कीमतों में कमी आने से माल ढुलाई भी सस्ता होने की उम्मीद हैं। इससे घर-मकान बनाने वाले लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी और उन्हें पहले से कम कीमत पर सीमेंट सरिया मिलेगा।

बता दें की बिड़ला उत्तम वाली सीमेंट की बोरी 400 रुपये से घटकर अब 380 रुपये में मिल रही है। जबकि एसीसी ब्रांड की सीमेंट 450 से कम होकर 440 रुपये प्रति बोरी मिल रही हैं। वहीं बिड़ला सम्राट सीमेंट 440 रुपये से घटकर अब 420 रुपये हो गई है।