बिहार में 10वीं पास के लिए खुशखबरी, आई बंपर भर्ती!

पटना। बिहार सरकार ने राज्य के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने 2025 में ऑफिस अटेंडेंट (Office Attendant) के कुल 3727 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू की है। यह उन अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियाँ

आवेदन की अंतिम तिथि: 21 नवंबर 2025

आधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास (मैट्रिक) होना अनिवार्य है। उच्च योग्यता वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन चयन में 10वीं स्तर की योग्यता ही मान्य होगी।

आयु सीमा

न्यूनतम आयु 18 वर्ष, अधिकतम आयु 37 वर्ष, आरक्षण के तहत छूट OBC / BC वर्ग के लिए 3 वर्ष, SC / ST वर्ग के लिए 5 वर्ष। महिला उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार अतिरिक्त छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य / ओबीसी / अन्य राज्य के लिए आवेदन शुल्क ₹540, एससी / एसटी / दिव्यांग के लिए ₹135, सभी वर्ग की महिला के लिए ₹135, आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग) से जमा किया जा सकेगा।

वेतनमान

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-1 पे मैट्रिक्स के अनुसार मासिक वेतन मिलेगा, जो लगभग ₹18,000 से ₹56,900 के बीच होगा। साथ ही, उन्हें बिहार सरकार के नियमानुसार अन्य भत्ते भी प्राप्त होंगे।

आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले BSSC की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं। “Office Attendant Recruitment 2025” के लिंक पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें। आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें। आवेदन की प्रिंट कॉपी भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।

0 comments:

Post a Comment