प्रमुख भर्तियां और वेतन
एल एंड टी प्राइवेट लिमिटेड इंडिया पट सिविल: शटरिंग कारपेंटर, सरिया फीटर, राज मिस्त्री, टाइल्स मार्बल सुपरवाइजर, मैकेनिकल ट्रेड (ITI) जैसे पदों पर भर्ती। चयनित उम्मीदवारों को 14200 से 18500 रुपये मासिक वेतन मिलेगा। कार्यस्थल: गुजरात।
गतिमान एग्रोफारेस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड: सेल रिप्रेजेंटेटिव, बिजनेस एग्जीक्यूटिव, ग्रुप लीडर। वेतन: 10500 रुपये। कार्यस्थल: आजमगढ़, खलीलाबाद और गोरखपुर।
SBI लाइफ इंश्योरेंस मऊ: बीमा सलाहकार पद। वेतन: 15000 से 35000 रुपये, कार्यस्थल: मऊ।
योग्यता
एल एंड टी के मैकेनिकल ट्रेड पदों के लिए ITI या संबंधित ट्रेड का ज्ञान जरूरी। अन्य पदों के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता हाईस्कूल, इंटरमीडिएट या स्नातक स्तर होनी चाहिए।
पंजीकरण अनिवार्य
रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार संगम पोर्टल (rojgaarsangam.up.gov.in) पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। पंजीकृत उम्मीदवारों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया जाएगा।
प्रशासन की पहल
यह रोजगार मेला न केवल युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार का अवसर देता है, बल्कि स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में प्रशासन की महत्वपूर्ण पहल भी है। इस आयोजन से जिले के सैकड़ों बेरोजगार युवा बेहतरीन वेतन और करियर पाने में सक्षम होंगे।
.png)
0 comments:
Post a Comment