क्या है बीज मसाले योजना?
बीज मसाले योजना का मकसद किसानों को कम लागत में मसालेदार फसलों की खेती के लिए प्रोत्साहित करना है, जिससे उन्हें पारंपरिक फसलों की तुलना में अधिक लाभ मिल सके। इन मसालों की मांग बाजार में हमेशा बनी रहती है, और यह फसलें कम समय में तैयार हो जाती हैं, जिससे किसानों को जल्दी आय प्राप्त होती है।
कितनी मिलेगी सब्सिडी?
राज्य सरकार किसानों को मसाले की फसलों की यूनिट लागत 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर के आधार पर 40% की सब्सिडी प्रदान कर रही है, यानी 20,000 रुपये प्रति हेक्टेयर की सहायता। यह सहायता दो किस्तों में किसानों को दी जाएगी: पहली किस्त – ₹12,000, दूसरी किस्त – ₹8,000, यह रकम प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
योजना का लाभ कैसे मिलेगा?
इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होगी, जैसे: भूमि स्वामित्व प्रमाण-पत्र या एकरारनामा, अद्यतन राजस्व रसीद (दो वर्षों तक), वंशावली (यदि आवश्यक हो), DBT से लिंक बैंक खाता। यदि किसी किसान का नाम सीधे भूमि दस्तावेज में दर्ज नहीं है, तो वंशावली अनिवार्य रूप से लगानी होगी।
आवेदन प्रक्रिया
इच्छुक किसान योजना के लिए horticulture.bihar.gov.in पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्वीकार किया जाएगा। न्यूनतम 0.25 एकड़ और अधिकतम 5 एकड़ तक की खेती पर सब्सिडी दी जाएगी। गैर-रैयत किसान भी विधिसम्मत एकरारनामा के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। एकरारनामा का निर्धारित प्रारूप पोर्टल पर उपलब्ध है।
0 comments:
Post a Comment