मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर, 4 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले!

डेस्क। ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। यह साहस, ऊर्जा, कार्यक्षमता और संघर्ष के कारक हैं। 27 अक्टूबर 2025 को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर मंगल तुला राशि से निकलकर अपनी स्वराशि वृश्चिक में गोचर करेंगे। वृश्चिक मंगल की स्वराशि होने के कारण यह गोचर रुचक राजयोग का निर्माण करेगा, जो लोगों को शक्ति, निर्णय क्षमता और सफलता प्रदान करेगा। यह गोचर 7 दिसंबर 2025 तक रहेगा और राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा।

मंगल गोचर से लाभान्वित होने वाली राशियां

1. कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगल पंचम भाव में रहेंगे। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई में मन लगेगा और रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे। व्यवसाय में नई परियोजनाएं शुरू होंगी और निवेश लाभदायक रहेगा। परिवार और संतान से जुड़ी खुशियां मिलेंगी।

2. कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए मंगल तृतीय भाव में होंगे। यह समय साहस और संवाद कौशल बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई पहल और छोटी यात्राएं लाभदायक होंगी। भाई-बहनों और सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक मामलों में स्थिरता और सफलता देखने को मिलेगी।

3. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगल लग्न भाव में रहेंगे। इस अवधि में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और साहसिक निर्णय सफल होंगे। व्यवसाय में नए अवसर सामने आएंगे। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और आर्थिक निवेश लाभदायक रहेंगे।

4. धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए मंगल द्वादश भाव में रहेंगे। विदेश यात्रा या विदेशी स्रोतों से लाभ मिलने के योग बनेंगे। व्यवसाय में रचनात्मक योजनाओं को सफलता मिलेगी। पुराने निवेशों से रिटर्न मिलेगा। इस दौरान आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और मानसिक संतुलन भी बनाए रखा जा सकेगा।

0 comments:

Post a Comment