बिहार STET 2025 का एडमिट कार्ड जारी – ऐसे करें डाउनलोड

पटना। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 के लिए एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने जा रहे उम्मीदवार अब अपने हॉल टिकट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा तिथि और मोड

STET 2025 की परीक्षा 14 अक्टूबर को कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के रूप में आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र, समय और अन्य विवरण अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड में स्पष्ट रूप से दिए गए हैं।

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.org पर जाएं। होमपेज पर मौजूद "STET Admit Card 2025" लिंक पर क्लिक करें। अब यूजर आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉग इन करें। लॉगिन के बाद, एडमिट कार्ड का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक कर डाउनलोड करें। एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेना न भूलें। यह परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है।

जरूरी निर्देश

एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें। परीक्षा के दिन वही समय और स्थान मान्य होगा, जो हॉल टिकट में उल्लिखित है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परीक्षा स्थल पर समय से पहले पहुंचें और किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता से बचें।

आधिकारिक वेबसाइट: bsebstet.org

0 comments:

Post a Comment