कुल 9.84 करोड़ रुपये का होगा खर्च
इन दोनों इंडोर स्टेडियमों का निर्माण कुल 9 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। प्रत्येक स्टेडियम पर लगभग 4 करोड़ 92 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके लिए जिले में राजकीय इंटर कॉलेज के अदम गोंडवी खेल मैदान और अभिनव इंटर कॉलेज, कंसापुर को निर्माण स्थल के रूप में चयनित किया गया है। शासन ने परियोजना को स्वीकृति दे दी है और कार्यदायी संस्था के रूप में यूपी सिडको (UPSIDC) को नामित किया गया है।
इन सुविधाओं से लैस होंगे स्टेडियम
दोनों इंडोर स्टेडियमों में खिलाड़ियों के लिए वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, बॉक्सिंग सहित कई अन्य इंडोर खेलों की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा भवन में चेंजिंग रूम और शौचालय, वार्म-अप जोन और फिटनेस हॉल, प्रशासनिक कार्यालय और स्वागत क्षेत्र, प्राथमिक चिकित्सा कक्ष, रनिंग ट्रैक और जिम की सुविधा होगी। इन सुविधाओं से खिलाड़ियों को अभ्यास, प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं की तैयारी में किसी तरह की कमी महसूस नहीं होगी।
खेल प्रतिभाओं को मिलेगा प्रोत्साहन
स्टेडियम निर्माण के बाद जिले के युवाओं को खेलों में सक्रिय भागीदारी का मौका मिलेगा। अब खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए अन्य जिलों में भटकना नहीं पड़ेगा। यहां उन्हें प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं और फिटनेस की सभी आवश्यक सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। इससे गोंडा के खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकेंगे।

0 comments:
Post a Comment