भारत सरकार की कंपनी में बंपर भर्ती: इंटरव्यू से नौकरी!

हैदराबाद: इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL), भारत सरकार के अधीन एक प्रतिष्ठित सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी, ने युवाओं के लिए सुनहरा मौका पेश किया है। ECIL ने प्रोजेक्ट इंजीनियर, टेक्निकल ऑफिसर सहित कुल 90 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। विशेष बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि उम्मीदवारों का चयन सीधे वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से किया जाएगा।

आपको बता दें की यह वॉक-इन भर्ती प्रक्रिया 15 अक्टूबर 2025 से शुरू होकर 18 अक्टूबर 2025 तक चलेगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार इस निर्धारित तिथि पर संबंधित दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं और नौकरी प्राप्त कर सकते हैं।

पात्रता मापदंड:

इस भर्ती के लिए B.E./B.Tech, डिप्लोमा और ITI पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, जिसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आयु सीमा:

प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा: 33 वर्ष, टेक्निकल ऑफिसर व अन्य पदों के लिए अधिकतम आयु: 30 वर्ष, आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन सीधे साक्षात्कार (इंटरव्यू) के आधार पर किया जाएगा। कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, जिससे यह भर्ती प्रक्रिया तेज और पारदर्शी मानी जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया:

इच्छुक अभ्यर्थी ECIL की आधिकारिक वेबसाइट ecil.co.in पर जाकर भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं से वॉक-इन के लिए फॉर्म डाउनलोड कर आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थान पर इंटरव्यू के दिन उपस्थित होना होगा।

0 comments:

Post a Comment