यूपी में छठ पर्व की छुट्टी घोषित, स्कूल-कॉलेज बंद!

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इस साल 28 अक्टूबर, मंगलवार को छठ पर्व के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा। पहले ही राज्य सरकार ने मुख्य पर्व के दिन छुट्टी की घोषणा कर दी थी, अब लखनऊ जिलाधिकारी कार्यालय की तरफ से भी राजधानी में सरकारी और अर्ध सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेजों के लिए अवकाश की आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

छठ पर्व का महत्व और आयोजन:

छठ पर्व भारत के कई हिस्सों में विशेष रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। यह पर्व तीन दिनों तक चलता है, जिसमें व्रती महिलाएं निर्जला व्रत रखकर सूर्य देव की पूजा करती हैं। लखनऊ में भी यह पर्व काफी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है।

शहर में गोमती तट, झूलेलाल, गिलौला झील, कठौता झील और वॉटर फ्रंट जैसे प्रमुख घाटों पर पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालु बड़ी संख्या में जुटते हैं। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की जा रही है ताकि पर्व शांतिपूर्ण और सुगम रूप से मनाया जा सके।

जिलाधिकारी के अधिकार:

राज्य सरकार ने जिलाधिकारियों को अधिकार दिया है कि वे अपने जिले में भी इस दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित कर सकते हैं। लखनऊ के डीएम विशाख जी. अय्यर ने इसी अधिकार का प्रयोग करते हुए राजधानी में छठ पर्व पर छुट्टी का आदेश जारी किया।

0 comments:

Post a Comment