BRO भर्ती 2025: 542 पदों के लिए आवेदन, 10वीं पास को मौका!

नई दिल्ली। नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है। सीमा सड़क संगठन (BRO) ने वर्ष 2025 के लिए एक बड़ी भर्ती की घोषणा की है, जिसमें कुल 542 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि ये पद उन युवाओं के लिए हैं जिन्होंने 10वीं के साथ ITI की पढ़ाई पूरी कर ली है।

BRO में निकली भर्ती: पदों का विवरण

BRO द्वारा जारी भर्ती अधिसूचना के अनुसार, इस बार जिन पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी, वे निम्नलिखित हैं: व्हीकल मैकेनिक – 324 पद, एमएसडब्ल्यू पेंटर – 12 पद, एमएसडब्ल्यू जनरल – 205 पद, कुल मिलाकर 542 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

शैक्षिक योग्यता और उम्र सीमा

BRO भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने का प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI सर्टिफिकेट अनिवार्य है। उम्र की बात करें तो उम्मीदवार की आयु 24 नवंबर 2025 तक कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों के लिए सरकारी नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

आवेदन प्रक्रिया: कब और कैसे करें आवेदन?

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 नवंबर 2025 तय की गई है। उम्मीदवार BRO की आधिकारिक वेबसाइट bro.gov.in पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करते समय सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना होगा और आवेदन शुल्क (अगर लागू हो) का भुगतान भी ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है।

चयन प्रक्रिया: कई चरणों में होगा चयन

BRO भर्ती में उम्मीदवारों को एक बहु-स्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा, जिसमें निम्नलिखित चरण शामिल हैं: लिखित परीक्षा शारीरिक दक्षता परीक्षा, ट्रेड टेस्ट / स्किल टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन, चिकित्सा परीक्षण, इन सभी चरणों में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार की नियुक्ति की जाएगी।

0 comments:

Post a Comment