यूपी में B.Sc, Diploma, GNM के लिए बंपर भर्ती

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (DRRMLIMS), लखनऊ ने नर्सिंग ऑफिसर (Nursing Officer) के 422 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती बी.एससी नर्सिंग, डिप्लोमा या जीएनएम (GNM) योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक शानदार अवसर है।

पदों का विवरण

पद का नाम: Nursing Officer

कुल पदों की संख्या: 422

वेतनमान: ₹44,900 (लेवल-7, पे मैट्रिक्स के अनुसार)

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए: B.Sc Nursing (मान्यता प्राप्त संस्थान से), या GNM / Diploma in Nursing किसी मान्यता प्राप्त नर्सिंग संस्थान से। साथ ही, उम्मीदवार को राज्य नर्सिंग काउंसिल में पंजीकृत (Registered) होना आवश्यक है।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु: 18 वर्ष, अधिकतम आयु: 40 वर्ष, (आरक्षण नियमों के अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी।)

महत्वपूर्ण तिथियाँ

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 21 अक्टूबर 2025

आवेदन की अंतिम तिथि: 15 दिसंबर 2025

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक उम्मीदवार DRRMLIMS की आधिकारिक वेबसाइट drrmlims.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में नर्सिंग से संबंधित विषयों के साथ-साथ सामान्य ज्ञान और तर्कशक्ति से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

आधिकारिक वेबसाइट: https://www.drrmlims.ac.in

0 comments:

Post a Comment